Lok Sabha Election 2024: मेरठ में RLD कार्यकर्ताओं ने BJP नेता को पीटा, जयंत पर कमेंट से थे नाराज
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक चुनावी जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। जिस शख्स को पीटा जा रहा है उसे भाजपा नेता बताया जा रहा है। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पूछती नहीं करता है।

दरअसल, बुधवार को बिजनौर लोकसभा सीट के हस्तिनापुर में राष्ट्रीय लोकदल की एक चुनावी रैली थी। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में जयंत सिंह ने सभा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को मंच पर नहीं बुलाया।
मंच पर ना बुलाए जाने के चलते भारतीय जनता पार्टी का नेता नाराज हो गया। इसके बाद उसने जयंत सिंह को लेकर कमेंट कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कमेंट सुना तो वह उसे मना किए।
इसी बात को लेकर भाजपा नेता और आरएलडी के कार्यकर्ताओं में बहस होने लगी। उसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स समय वीडियो बना लिया।
देखें Video
#यूपी के #मेरठ में भाजपा नेता की पिटाई का #viralvidio !!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) April 17, 2024
जयंत की सभा में मंच पर नहीं बुलाने से नाराज था, कमेंट करने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने पीटा !!
["भाजपा नेता बोले- भी चुनाव है, इसलिए कुछ नहीं करूंगा"
"ये तस्वीर भाजपा नेता राजीव उर्फ राजू की है। जिनकी पिटाई हुई है"]
मेरठ के… pic.twitter.com/NxmJmkCDeU
वीडियो बनाने वाले शख्स ने ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं किया है। यदि शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications