मेरठ: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी शक्ति नायडू, भारी मात्रा में हथियार बरामद

मेरठ। पिछले कई दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में जुटे दिल्ली के कुख्यात एक लाख के इनामी शक्ति नायडू को मेरठ पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी देर रात एक फॉर्च्यूनर कार लूटने के बाद कंकरखेड़ा स्थित पॉश कालोनी के फ्लैट में छिपा हुआ था। मुठभेड़ के दौरान सीओ सहित एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कुख्यात के साथ मुठभेड़ की सूचना पर एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी अजय साहनी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। हालांकि, एडीजी प्रशांत कुमार ने अभी बदमाश की मौत की पुष्टि नहीं की है।

एक लाख का इनामी बदमाश था नायडू

एक लाख का इनामी बदमाश था नायडू

गौरतलब है कि दिल्ली का कुख्यात शिवशक्ति नायडू एक लाख का इनामी बदमाश था। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले शक्ति नायडू मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के एसीपी की हत्या करने के लिए मेरठ आया था। इस दौरान उसकी अपने साथियों से कहासुनी हुई और उसने अपने ही एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरा साथी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस तभी से आरोपी शक्ति नायडू की तलाश में थी।

सीओ और एक पुलिसकर्मी भी घायल

सीओ और एक पुलिसकर्मी भी घायल

इसी दौरान सोमवार की रात शक्ति नायडू ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक फॉर्च्यूनर कार लूट ली। इसी कार की खोजबीन में जुटी पुलिस ने कंकरखेड़ा क्षेत्र की आर्च कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में नायडू को घेर लिया। जिसके बाद नायडू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में जहां कुख्यात शक्ति नायडू गोली लगने से घायल हुआ। वहीं, सीओ जितेंद्र सरगम सहित एक पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस को मौके से लूटी गई फॉर्च्यूनर कार और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में था आतंक

दिल्ली-एनसीआर में था आतंक

एडीजी ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया है। उधर, जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। बताते चलें कि शक्ति नायडू वर्ष 2014 दिल्ली में हुई 5 करोड़ की सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम देकर एकाएक सुर्खियों में आया था। इसके बाद से दिल्ली और एनसीआर में उसका अच्छा खासा आतंक था। फिलहाल दिल्ली पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए कुख्यात शक्ति नायडू पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आसरा तलाश रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+