Video: ससुरालियों को फंसाने के लिए शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी से खुद पर चलवाई गोली
मेरठ। यूपी के मेरठ में एक प्रेमी और शादीशुदा प्रेमिका ने राह से रोड़ा बने ससुरालियों को रास्ते से हटाने के लिए अनोखी साजिश रची। पहले प्रेमिका के हाथ प्रेमी ने गोली मारी और इसके बाद ससुरालियों के खिलाफ 307 का मुकदमा लिखवा कर उन्हें फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच की तो इस षडयंत्र का खुलासा हुआ कि प्रेमिका और प्रेमी ने मिलकर यह योजना बनाई थी। खुलासे के बाद अब पुलिस ने प्रेमिका की बहन और प्रेमी के तीन साथियों को जेल भेज दिया है।

दरअसल 2 दिसंबर को चांदनी नाम की महिला पुलिस के पास पहुंची। चांदनी के हाथ में गोली लगी थी। चांदनी ने अपने ही देवर और जेठ को आरोपी बनाया। पुलिस ने जांच की तो चुहिया नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया। चुहिया उर्फ अनस चांदनी का प्रेमी है। महिला की शादी हो चुकी है जिसका पति गुफरान नागालैंड में काम करता है। बता दें कि प्रेमी पहले भी गुफरान पर गोली चला चुका है।
चांदनी और अनस का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था, लेकिन रास्ते के सबसे बड़े कांटे अपने जेठ और देवर को हटाने के लिए अपने हाथ में अपने प्रेमी से गोली लगवाई और थाने में जाकर अपने ससुराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए चांदनी के प्रेमी अनस और उसके तीन साथियों चांदनी की बहन नसरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- OMG! 8 पैर वाले इस भैंस के विचित्र बच्चे को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान












Click it and Unblock the Notifications