यूपी में गरीब कोरोना से बीमार नहीं होता, सीधा मरता है, पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने कहा

मेरठ, मई 05: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा रखा है। तो वहीं, एक और प्रदेश की योगी सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश में ऑक्सीजन, बेड से लेकर जरूरी दवाओं की कोई कमी नहीं है। वहीं, दूसरी ओर अलग-अलग जिलों से इन दावों की पोल खोलती खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। सिंह के मुताबिक, यह वीडियो मेरठ मेडिकल कॉलेज का है। वीडियो शेयर करते हुए सिंह ने लिखा, 'यूपी में गरीब कोरोना से बीमार नहीं होता, सीधा मरता है।'

Recommended Video

    यूपी में गरीब कोरोना से बीमार नहीं होता, सीधा मरता है, पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने कहा
    Former IAS Surya Pratap Singh tweeted video of Meerut Medical College

    'कोरोना से बीमार नहीं होता, सीधा मारता है'
    रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने मेरठ मेडिकल कॉलेज का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'यूपी में गरीब कोरोना से बीमार नहीं होता, सीधा मरता है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में अधमरी पत्नी का सिर गोद में रखे बाहर पड़ा गरीब आदमी बेड के लिए हाथ जोड़ रहा है, रो रहा है। जबाब मिलता है-दो तमाचे जड़ दूंगा, स्ट्रेचर लिया। योगी जी, आप फेल हो गए हो, क्यों कुर्सी से चिपके हो?'

    बेड के लिए लड़ने पड़ रही है जंग
    दरअसल, रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने मेरठ मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी का सिर गोद में रखा बैठा हुआ है और हाथ जोड़कर रो रहा है। इस दौरान अस्पातल के स्टाफ ने उसे हटाने की कोशिश की। साथ ही उसे तमाचे जड़ने की धमकी भी दी।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। हांलाकि, इस वीडियो को रिटायर्ड आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने 04 मई को ट्वीट किया है। तो वहीं, कोरोना की मार झेल रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को एक-एक बेड के लिए जंग लड़नी पड़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड पाने के लिए मारामारी है। इमरजेंसी के फर्श और स्ट्रेचर पर मरीज तड़प रहे हैं।

    मेरठ मे 806 मरीज आए सामने
    मेरठ जिले में कोरोना के 806 मरीज पिछले 24 घंटे में सामन आए है। जबकि 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ मेरठ के थे और नौ आसपास के जिलों के रहने वाले थे। 13 लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और पांच की मौत निजी अस्पतालों में हुई है। मंगलवार को 6652 सैंपलों की जांच हुई। जिले में अब 12748 सक्रिय केस हैं। इनमें से 1891 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 4940 होम आइसोलेशन में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+