UP: स्कूल में बांध दिए गए पशु और खुले में हो रही बच्चों की पढ़ाई

Meerut news, मेरठ। यूपी के मेरठ में आवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को नष्ट करके रख दिया है। किसान आवारा जानवरों से इतने परेशान हो चुके हैं कि खेतों में घुस रहे गौवंशों को पकड़कर एक स्कूल में बंद कर दिया है, जबकि वहां पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया है। अब बच्चे स्कूल के बाहर पढ़ रहे हैं।

farmers fed up with stray cattles in uttar pradesh meerut

फसल बर्बाद कर रहे थे आवारा पशु

मामला मेरठ के जानी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काजमाबाद गून का है। दरअसल, स्थानीय लोगों को यहां घूम रहे आवारा पशुओं ने पूरी तरह से तबाह कर के रखा था। जहां ग्रामीणों की फसलों को यह आवारा पशु चर लिया करते हैं वहीं, इन पशुओं से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई थी, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला।

farmers fed up with stray cattles in uttar pradesh meerut

ग्रामीणों ने स्कूल में बांध दिए आवारा पशु

इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही इन पशुओं को पकड़ कर स्कूल में बंद कर दिया, जबकि यहां पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकालकर गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद से बच्चे बाहर पढ़ने को मजबूर हैं लेकिन बावजूद उसके अभी तक भी प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस पूरे मामले के बाद ना केवल बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है, बल्कि कहीं न कहीं किसान भी परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+