फर्जी पत्रकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल के गर्लफ्रेंड फोल्डर में मिले कई युवतियों के नंबर और तस्वीरें

मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है, यहां चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में छात्राओं के तस्वीरें खींचते फर्जी पत्रकार को छात्रों ने पकड़ लिया। पत्रकार को पकड़कर पहले तो पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए पत्रकार के पास न्यूज चैनल की आईडी, पिस्टल होल्डर, कुछ कारतूस बरामद किया गया। वहीं, पुलिस जांच के दौरान आरोपी पत्रकार के मोबाइल फोन के गर्लफ्रेंड फोल्डर में छात्राओं के तस्वीरें और मोबाइल नंबर भी मिले है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

fake journalist arrested, contact numbers and pics of girls found in his mobile

पुलिस की मानें तो खुद को पत्रकार बताने वाले शख्स का नाम शाकिल है। शाकिल भवानी नगर इलाके का रहने वाला है। शाकिल, यूनिवर्सिटी में दूसरे धर्म का नाम बताकर छात्राओं के तस्वीरें खींचता था और इंटरव्यू भी ले रहा था। यूनिवर्सिटी के छात्र मनीष कुमार ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान एक छात्रा के साथ जबरदस्ती करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। जिसका छात्रा ने विरोध किया और मौके पर हंगामा मच गया। मनीष ने बताया कि उन्होंने अपने साथी छात्रों के साथ मिलकर फर्जी पत्रकार को पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक न्यूज चैनल की आईडी, प्रेस-कार्ड और कारतूस समेत पिस्टल होल्डर मिला।

इस दौरान उसका दूसरा साथी फरार हो गया, जिसकी पहचान अनस निवासी इस्लामाबाद के रूप में हुई। दूसरे आरोपी के पास भी एक न्यूज चैनल की आईडी थी। आरोपी से पूछताछ में दो लोगों के नाम सामने आए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के मोबाइल की छानबीन की तो गर्लफ्रेंड नाम का फोल्डर मिला। इसमें दर्जनों युवतियों के तस्वीरें मिली। इसके अलावा एक कांटेक्ट फोल्डर मिला है, जिसमें 40 से ज्यादा युवतियों के नंबर मिले हैं।

एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उसके पास से जो न्यूज चैनल की आईडी मिली, वह सब फर्जी निकली हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+