Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Meerut: कत्ल के बाद बेटे की लाश में मुर्गा बांधकर तंत्र क्रिया करता रहा परिवार, कातिल हो गए फरार

सोमवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के मेरठ में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने बड़े भाई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं गोली लगने से घायल युवक के परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय तंत्र क्रिया करते रहे, जिससे उसकी मौत हो गई।

बड़े भाई को गोलियों से भूना, मौत
जानकारी के मुताबिक सठला गांव के रहने वाले फिरोज खान का अपने छोटे भाई जैद से 15 बीघा खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। फिरोज की पत्नी अलीना का आरोप है कि सोमवार की दोपहर उसका देवर जैद घर पर आया। जहां दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान जैद ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर फिरोज की हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

brother shot elder brother and the family kept doing Tantra Kriya instead of taking him hospital

वहीं घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने फिरोज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद सीओ आशीष शर्मा भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। बताया जाता है कि पुलिस ने इस मामले में फिरोज की दोनों बहनों को भी हिरासत में लिया है। उधर, आरोपी जैद अपने घर पर ताला जड़कर फरार हो गया है।

brother shot elder brother and the family kept doing Tantra Kriya instead of taking him hospital

पेट से मुर्गा बांधकर तंत्र क्रिया करता रहा परिवार
उधर, भाई द्वारा युवक की हत्या के इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, गोली लगने से घायल युवक के पेट में मुर्गा बांधकर परिवार तंत्र क्रिया में जुटा रहा और उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। जिसके चलते युवक की मौत हो गई। वहीं, कातिल भी आराम से फरार हो गया। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें खून से लथपथ फिरोज के पेट में मुर्गा बांधकर परिवार के लोग तंत्र क्रिया करते नजर आ रहे हैं।

brother shot elder brother and the family kept doing Tantra Kriya instead of taking him hospital

कातिल हुआ फरार
वहीं, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि फिरोज ने अलीना के साथ लव मैरिज की थी। जिसके चलते उसका भाई जैद नाराज चल रहा था। कुछ दिनों पहले फिरोज ने अपनी जमीन भी पत्नी के नाम पर कर दी थी। जिसके चलते इस रंजिश को और हवा मिल गई। एसपी देहात का कहना है कि आरोपी कातिल भाई की तलाश की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+