5 फेरों के बाद बाथरूम जाने की बात कहकर रफूचक्कर हो गई दुल्‍हन, साथ ले गई नगदी और जेवरात

मेरठ, अप्रैल 11: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पांच फेरों के बाद दुल्‍हन के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुल्‍हन अपने साथ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई है। लुटेरी दुल्हन के साथ-साथ दुल्हन पक्ष का पंडित और परिजन भी रफूचक्कर हो गए, जिसके बाद दूल्‍हा पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। पीड़ि‍त पक्ष ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों के खि‍लाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज क‍िया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

लड़की वालों ने शादी के बदले मांगे थे एक लाख रुपए

लड़की वालों ने शादी के बदले मांगे थे एक लाख रुपए

मामला मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल इलाके का है। मुजफ्फरनगर के देवेंद्र की शादी मेरठ की परतापुर इलाके की रहने वाली एक लड़की के साथ तय की गई थी। लड़की पक्ष ने शादी के बदले एक लाख रुपए की मांग की थी, जिसे दूल्‍हे पक्ष ने मान ल‍िया था। शादी की सभी रस्‍मों के बाद दुल्‍हन ने दूल्‍हे के साथ पांच फेरे ल‍िए। दूल्हा पक्ष ने एक लाख रुपए और जेवरात उसे दे दिए। इसके बाद दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही और फिर वापस नहीं लौटी। दुल्‍हन नगदी और जेवरात लेकर वहां से चंपत हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक मौका पाते ही दुल्हन पक्ष का पंडित और परिजन भी भाग न‍िकले।

बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हुई दुल्‍हन

बाथरूम जाने का बहाना बनाकर फरार हुई दुल्‍हन

दूल्‍हा पक्ष के लोगों ने दुल्‍हन और उसके परिजनों की काफी खोजबीन की, लेकिन क‍िसी का कहीं कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद दूल्‍हा बने देवेंद्र और उनके परिजनों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ि‍त देवेंद्र ने बताया कि रविवार को परतापुर के भूड़बराल गांव के शिव मंदिर में शादी होनी थी। लड़की पक्ष से तीन लोग आए थे, जबकि उसकी तरफ से चार लोग थे। देवेंद्र ने बताया कि चार फेरे के बाद ही दुल्हन पक्ष ने तय रकम मांग ली। रकम लेने के बाद एक फेरा और लिया, फिर दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कह दी। इसके बाद दुल्हन गई तो वापस नहीं लौटी। दुल्हन की मौसी बताने वाली महिला और एक अन्य व्यक्ति दुल्हन को खोजने के बहाने निकल गए। इसी बीच शादी कराने वाला पंडित भी फरार हो गया।

पीड़ि‍त ने थाने में दी तहरीर

पीड़ि‍त ने थाने में दी तहरीर

दूल्हा पक्ष के लोग खुद को ठगा महसूस कर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पीड़ि‍त पक्ष ने आरोपी लुटेरी दुल्‍हन की फोटो भी सौंपी। हालांकि, अब तक दुल्हन और उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके परिजन के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद अब पुलिस सबूतों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+