पत्नी से अफेयर के शक पर सेना के जवान ने बैरक में सो रहे साथी को गोलियों से भूना

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में तैनात एक सेना के जवान में अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसके साथी के संबंध उसकी पत्नी से थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलिया निवासी अमित सेना में सिपाही के पद पर तैनात था। वह अपने परिवार के साथ शिवाजी लाइन में रहता था। बताया जाता है कि रविवार को अमित अपनी ड्यूटी पर था। देर रात उसने अपने साथियों से टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद वह अपने साथी अरविंद की बैरक में पहुंच गया। उस वक्त अरविंद बैरक में सो रहा था। इसी बीच अमित ने इंसास राइफल से अरविंद को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर कंकरखेड़ा पुलिस भी पहुंची।

छानबीन के बाद पुलिस ने अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर रात को ही आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक की गई छानबीन में पुलिस को पता चला है कि अमित को शक था कि उसके साथी अरविंद के संबंध उसकी पत्नी से थे। शक की बिनाह पर अमित ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+