नोएडा या 'मौत का अड्डा': बीच सड़क TCS इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

नोएडा। दिल्ली से सटा उत्तर प्रदेश का नोएडा मानो 'मौत का अड्डा' बन गया हो। आए दिन मर्डर की खबरें दहशत पैदा कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार की देर रात सेक्टर 71 में सामने आया। यहां मल्टी नेशनल कंपनी टीसीएस में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अंधाधूंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामला की छानबीन कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।

Uttar Pradesh: 27-year-old TCS techie shot dead in Noida, personal rivalry suspected

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मेरठ का रहने वाला अंकित चौहान (27 वर्ष) टीसीएस कंपनी नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी नोएडा के सेक्टर 135 स्थित असेन्चर में काम करती है। पुलिस के आला अफसर ने बताया कि सोमवार की शाम अंकित अपनी पत्नी को उसके ऑफिस छोड़कर अपने एक दोस्त के साथ दूसरे दोस्त के घर
रहा था।

वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से था। अंकित भी सेक्टर 71 के पास पहुंचा ही था कि क होंडा एकॉर्ड कार ने ओवरटेक किया और फॉर्च्यूनर पर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। बदमाशों को जब लगा कि अंकित की मौत हो गई है तो वो फरार हो गये। उधर, घायल अंकित को कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बताते चलें कि शादी से पहले अंकित की पत्नी बैंगलूरु में जॉब करती थी और शादी के बाद नोएडा शिफ्ट हो गई। नोएडा पुलिस उम्‍मीद जता रही है कि आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+