Archana Gautam के पिता ने संदीप से जताया जान का खतरा, बोले- मेरी बेटी की हो सकती है 'हत्या'
archana gautam news: कांग्रेस नेता और अभिनेता अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह से अपनी बेटी की जान को खतरा जताया है और सुरक्षा की मांग की है।

Archana Gautam News: कांग्रेस नेता अर्चना गौतम बेहद बोल्ड हैं और हाल ही में उन्होंने बिग बॉस 16 से काफी चर्चा बटोरी है। तो वहीं, एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाकर अर्चना गौतम मीडिया की सुर्खियों में आ गई है। अर्चना द्वारा संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब उनके पिता को उनकी चिंता सताने लगी है। जी हां..उन्होंने संदीप सिंह से अपनी बेटी (Archana Gautam) को जान खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी रही एक्ट्रेस और मॉडल अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने 'दैनिक भास्कर' के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को संदीप सिंह से जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी को जिस तरह संदीप सिंह ने बोला है उससे उसकी जान को खतरा है। उसे कुछ भी हो सकता है। मेरी बेटी की हत्या भी हो सकती है। मैंने स्थानीय पुलिस से बेटी को विशेष सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह का बर्ताव उनकी बेटी के साथ बहुत गलत है।
मीडिया से बातचीत में अर्चना के पिता गौतमबुद्ध ने बताया कि संदीप सिंह ने पहले तो अर्चना को रायपुर बुलाया। वह अपने खर्चे पर वहां गई थीं और खुद ही अपने लिए सारी व्यवस्था की। लेकिन फिर प्रियंका गांधी से मिलने से रोक दिया गया। अर्चना के पिता ने कहा कि वो अब संदीप के खिलाफ एससीएसटी आयोग से लेकर पीएम और महिला आयोग व मानवाधिकार आयोग तक के पास जाएंगे। कहा कि मेरी बेटी के लिए सुरक्षा जरूरी है, कहीं भी ऐसे लोग उनकी बेटी को कोई भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कांग्रेस का जनाधार घटने का कारण है ऐसे लोग
अर्चना के पिता गौतमबुद्ध ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार घटने का अहम कारण यही लोग हैं। जो कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं से मिलने नहीं देते। इसी से कार्यकर्ता का उत्साह खत्म होता है। कहा कि मेरी बेटी को प्रियंका गांधी से लगाव है, इसलिए उसने कांग्रेस जॉइन की है। गौतमबुद्ध ने ये भी कहा कि मेरी बेटी के लिए कई दरवाजे खुले हैं। लेकिन प्रियंका जी के कारण वो कांग्रेस में गई है।
क्या है पूरा मामला?
अर्चना गौतम सोमवार 27 फरवरी को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव आई और प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रायपुर महाअधिवेशन सत्र के दौरान संदीप ने उन्हें 'दो कौड़ी की औरत' कहा था। इतना ही नहीं, अर्चना ने दावा किया कि संदीप सिंह उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि ज्यादा बोलोगी तो थाने में डलवा दूंगा। अर्चना ने संदीप को दलाल बताते हुए कहा कि उसे औरतों से बात करने की तमीज नहीं है। पूरी पार्टी संदीप सिंह से खफा है।
देखिए क्या बोलीं अर्चना गौतम
Recommended Video

प्रियंका गांधी से मिलने तक नहीं दिया जाता
फेसबुक लाइव में अर्चना ने कहा कि कोई बात प्रियंका गांधी तक नहीं पहुंच पाती, कोई इनसे मिल नहीं पाता है। मुझे प्रियंका गांधी से मिलने में करीब एक साल लग गए थे। इस दौरान अर्चना गौतम ने सवाल उठाया कि पता नहीं क्यों पार्टी में ऐसे लोगों को रखा जा रहा है? जो पार्टी को कुतर कुतर के खा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications