Bigg Boss 16 में हुई एक्ट्रेस और राजनेता अर्चना गौतम की एंट्री, अब सलमान खान के घर में मचाएंगी तहलका

Bigg Boss 16 में हुई एक्ट्रेस और राजनेता अर्चना गौतम की एंट्री, अब सलमान खान के घर में मचाएंगी तहलका

मेरठ, 02 अक्टूबर: लोगों को एंटरटेन करने के लिए रिएलिटी शो बिग बॉस 16 कलर्स टीवी पर 01 अक्टूबर को ऑन एयर हो चुका है। बिग बॉस 16 में मेरठ में हस्तिनापुर से कांग्रेस प्रत्याशी रही एक्ट्रेस और मॉडल अर्चना गौतम की भी एंट्री हो गई है। 'मिस बिकिनी गर्ल' के नाम से अर्चना गौतम सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होने के साथ बोल्ड भी हैं। बता दें, अर्चना गौतम ने मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गई थीं।

अतरंगी बातों से चर्चाओं में आईं अर्चना गौतम

अतरंगी बातों से चर्चाओं में आईं अर्चना गौतम

बिग बॉस 16 में एंट्री के बाद से अर्चना गौतम अपनी अतरंगी बातों और अब्दु राजिक का मजाक उड़ाने के बाद चर्चाओं में आ गई है। इतना ही नहीं, अर्चना ने जैसे ही बिग बॉस 16 के घर में कदम रखा तो उनकी निमृत कौर से लड़ाई हो गई। बता दें कि 19 साल के अब्दु राजिक ने घर में सबसे दोस्ती करनी कोशिश की। इस दौरान अर्चना गौतम ने उनकी हाइट को लेकर बाकी घरवालों के साथ उनका मजाक उड़ा दिया। अर्चना गौतम की इस हरकत पर अब सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।

अर्चना गौतम पर भड़के लोग

अर्चना गौतम पर भड़के लोग

यूजर्स का कहना है कि कोई हमारे देश के गेम शो में हिस्सा लेने आया है और आप उसका इस तरह से मजाक उड़ा रही हैं। जितने भी लोग हंस रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए और अब्दु से माफी मांगनी चाहिए। शो के पहले दिन एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने सलमान से कहा कि शो के माध्यम से फेम कमाकर किसी नेता से शादी करना चाहती हूं। मैं भी नेता, वो भी नेता तो लड़ाई कम होगी। किसी बिजनेसमैन से शादी करती हूं तो वो शक करेगा कि कहां जा रही है, कौनसी रैली है? तो अपनी फील्ड का बंदा होगा तो कोई दिक्कत नहीं होगी।'

जानिए कौन हैं अर्चना गौतम?

जानिए कौन हैं अर्चना गौतम?

अर्चना गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के परतापुर की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म 01 सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। इनकी उम्र अभी 27 साल हैं। अर्चना ने अपनी 12 की पढ़ाई मेरठ के शांता स्मारक से की है। उसके बाद आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट थीं और उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में जॉब की और उसके बाद वो मुंबई चली गई।

2018 में जीता था मिस इंडिया बिकिनी का ताज

2018 में जीता था मिस इंडिया बिकिनी का ताज

मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की। इसके बाद वह 2018 में मिस बिकिनी इंडिया प्रतियोगीता का ताज अपने सिर किया। इसके अलावा इन्होंने 'मिस कॉसमॉस वर्ल्ड' 2018 में भी इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और 'मोस्ट टैलेंटेड 2018' का सब टाइटल जीता था। अर्चना टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया, कुबूल है, बुड्ढा, अकबर-बीरबल और सीआईडी में काम कर चुकी हैं।

अर्चना साउथ इंडस्ट्री में भी अजमा चुकी है हाथ

अर्चना साउथ इंडस्ट्री में भी अजमा चुकी है हाथ

अर्चना गौतम ने साउथ इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने तेलुगू मूवी 'आईपीएल इट्स प्योर लव' में अमृता और तमिल मूवी 'गुंडास' में मालार के कैरेक्टर में दिखाई दी थीं। अर्चना गौतम ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस ने 'मिस उत्तर प्रदेश', 'मिस बिकिनी यूनिवर्स इंडिया' समेत अन्य टाइटल भी जीता है।

अर्चना को मिल चुका है प्यार में धोखा

अर्चना को मिल चुका है प्यार में धोखा

शो के दौरान सलमान खान ने अर्चना गौतम से पूछ क्या आपका कोई खराब एक्सपीरियंस रहा है?। जिसपर अर्चना गौतम ने कहा, 'मेरी लाइफ में सिर्फ एक बॉयफ्रेंड था जिससे मैं बहुत प्यार करती थी। लेकिन, वो मुझे प्यार नहीं करता था, बस मेरे पैसों से प्यार करता था। तो तबसे मैंने डिसाइड किया कि मैं अब कोई बॉयफ्रेंड नहीं बनाने वाली।' सलमान फिर कहते हैं कि शादी क्यों नहीं करनी? तो अर्चना कहती है कि आपने शादी क्यों नहीं की अब तक। मैं भी आपकी तरह टेंशन फ्री रहना चाहती हूं।

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं अर्चना गौतम

असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक पर 8 मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 750K फॉलोवर्स हैं। अर्चना ने 2021 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और फिर यूपी की हस्तिनापुर सीट से विधानबा चुनाव लड़ा था, लेकिन दुर्भाग्यवश वो हार गई थीं। हालांकि, उनका यूं राजनीति में आना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े थे। उनकी बिकिनी में तस्वीरें तक सोशल मीडिया पर शेयर कर काफी कुछ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+