UP News: 5वीं की छात्रा के साथ नाबालिग ने किया ऐसा घिनौना काम, क्षेत्र में तनाव के बाद फोर्स तैनात
Meerut News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मेरठ के देहात क्षेत्र भावनपुर के अब्दुल्लापुर क्षेत्र में नाबालिग लड़के ने 5वीं में पढ़ने वाली छात्रा को प्रेम पत्र दिया व चॉकलेट दिया। लड़की ने यह बात परिजनों को बताई जिसके पास से आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 5वीं में पढ़ने वाली छात्रा को दूसरे संप्रदाय के नाबालिग लड़के ने प्रेम पत्र व चॉकलेट दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वे लड़के के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें मारने की धमकी दी गयी। इसकी शिकायत थाने पर परिजनों ने की लेकिन कोई शिकायत नहीं हुई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और परिक्षितगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है। आरोपी के हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications