UP News: 'विवाह में विवाह', भाभी की बहन को देख युवक को हुआ प्यार, तीन दिन में कर ली शादी
Mau UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मऊ जनपद में एक विवाह में शामिल होने आई एक युवती को एक युवक से प्यार हो गया। पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे को दिल ले बैठे।
उसके बाद दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। जब परिजनों को इस मामले की जानकारी हुई तो परिजनों ने उन्हें काफी समझाया लेकिन परिजनों की बात मानने के लिए भी तैयार नहीं हुए।

अंत में थक हार कर प्यार के तीन दिन बाद ही दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। मामले को लेकर इलाके के लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल यह पूरा मामला मऊ जनपद के हालदारपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बारी पुरवे का है। यहां के रहने वाले नागेंद्र राजभर की बेटी की शादी 24 अप्रैल को तय थी। इस शादी में शामिल होने के लिए नागेंद्र की बड़ी बहू की छोटी बहन भी आई थी। बताया जा रहा है की शादी समारोह में शामिल होने के दौरान ही अपनी बहन के घर आई युवती को बहन के देवर पर दिल आ गया।
यह बात परिवार के अन्य लोगों तक पहुंची तो लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। इधर परिवार में विवाह की तैयारी चल रही थी ऐसे में परिजन दोनों की बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लिए। लेकिन विवाह संपन्न होने के बाद दोनों अपनी शादी कराने की मांग करने लगे।
दोनों के परिजनों द्वारा दोनों को काफी समझाया गया लेकिन दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। बाद में परेशान परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर बुलाई। थाने पर भी दोनों के बीच काफी समय तक पंचायत चली।
पंचायत के दौरान भी दोनों एक दूसरे के साथ ही जीने मरने की कसम खाते रहे। ऐसे में गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में थाने के समीप स्थित राधा कृष्ण मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। शादी होने के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप एक दूसरे को स्वीकार करते हुए अपने घर वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications