UP Mau News: छात्रों से भरी बस गड्ढे में पलटी, मची चीख-पुकार, 17 बच्चे घायल, टीचर की हालत गंभीर
UP Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शुक्रवार को इस गोली बच्चों से भरी एक बस गड्ढे में गिर गई। बस गड्ढे में गिरने के चलते वहां अफरा तफरी मच गई और बच्चे चिल्लाने लगे। इस हादसे में 17 बच्चे तथा एक अध्यापिका घायल है। घायल अध्यापिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग बस के समीप पहुंचे और खिड़की के शीशे तोड़कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाले। इसके अलावा एसडीएम सहित जिले के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में पहुंचकर घायल बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लिए।

यह पूरा मामला मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है। फतेहपुर में एक निजी स्कूल की बस में 26 स्कूली बच्चों और अध्यापिकाओं को लेकर बस चालक स्कूल जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस मंडाव के समीप पहुंची थी इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई।
बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क के समीप में स्थित एक गड्ढे में पलट गई। बस के पलटने के चलते उसमें सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से निकालने के साथ ही स्कूल प्रबंधक और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम मधुबन अवधेश कुमार चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने घायल अध्यापिका और बच्चों से जानकारी ली। वहीं इस घटना के बाद एआरटीओ द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कराई जा रही है और यदि बस की फिटनेस या अन्य प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह बच्चे हुए हैं घायल
इस हादसे में शौर्या (9) हकारीपुर, अर्चना (16) हरियाव, दीपशिखा 16 वर्ष भठिया, अनुष्का 17 वर्ष निवासी परदहा, राघेन्द्र (13) निवासी हकारीपुर, शिखा (15) वर्ष निवासी भठिया, शिशिर (12), आयुष (6) कुशहा नसीरपुर, नीतीश (13) हकारीपुर, अध्यपिका अनुराधा पाण्डेय (40), प्रतिज्ञा 12 वर्ष निवासी सुल्तानीपुर, अनामिका (17) जगनपुर, प्रशांत (17) निवासी परदहा, दीप्ति (16) निवासी भठिया, सोनू (13) निवासी हरियाव, आदिति (10) कुशहा नसीरपुर, प्रियांशु (16) निवासी सीधा अहिलासपुर, दिव्यांशु पाण्डेय 15 निवासी जगनपुर और बस परिचालक परिचालक चंद्रभान (48) घायल है।












Click it and Unblock the Notifications