'मुख्तार-अतीक और आजम खान को जेल में डाला, इसलिए अखिलेश के लिए अनुपयोगी हैं योगी जी'
मऊ, 21 दिसंबर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मऊ में 'जन विश्वास यात्रा' निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार आना तय है। गरीबों का, पिछड़ों का, दलितों का समर्थन है। भाजपा के साथ समाज के सभी वर्ग एकजुट हैं।" यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ईमानदार सोच और दमदार काम की बदौलत बीजेपी उत्तर प्रदेश में 300 प्लस सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

अखिलेश यादव पर बोला हमला
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''हमारे योगी आदित्यनाथ जी उतर प्रदेश के लिए बहुत उपयोगी हैं, क्यूंकि उन्होंने सदैव ग़रीबों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के हित और अधिकारों के लिए काम किया है। लेकिन, अखिलेश जी के लिए योगी जी अनुपयोगी हैं। क्योंकि उन्होंने गुंडागर्दी करने वाले मुख़्तार अंसारी और अतीक अहमद को जेल में डाल दिया, क्योंकि योगी जी ने गरीबों की जमीन और नौकरी हड़पने वाले आजम खान को जेल में डाल दिया।'' धर्मेंद्र प्रधान पूर्व की सरकारों पर हमला करते हुए कहा, ''पहले की सरकार, चंद लोगों की सरकार थी। क्यूँकि, उन्हें बिचौलिये पसंद थे, उन्हें, दहशतगर्द पसंद थे, उन्हें, गुंडे और माफिया पसंद थे। लेकिन, मोदी जी-योगी जी की सरकार गरीबों, वंचितों, दलितों, महिलाओं, युवाओं को केंद्र में रखकर काम करने वाली सरकार है।'''
कोरोना के समय पीएम ने देश को और सीएम योगी ने यूपी को संभाल: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ''भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के लोगों के जन-धन खाते में सीधे पैसे भेजे, पक्का घर बनाने के लिए पैसा दिया। बिजली, गैस कनेक्शन, मुफ़्त अनाज दिया, आयुष्मान से स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच दिया। मोदी जी-योगी जी ने स्वाभिमान से जीवन यापन करने का पैकेज दिया।'' उन्होंने कहा कि जब कोरोना के समय प्रदेश के लोग विपत्ति में थे, तो दिल्ली और यूपी के महलों में रहने वाले लोग अपने घरों से भी नहीं निकले। प्रदेश वासियों की मदद के लिए केवल भाजपा की सरकार निकली। पीएम मोदी ने देश और सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को सम्भाला। लोगों को भोजन मिले, रोजगार मिले, इसकी चिंता की।












Click it and Unblock the Notifications