यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने जुल्म के खिलाफ छेड़ी मुहिम, 5000 लड़कियों को दी ट्रेनिंग
मऊ। हमारे समाज में आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी और बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी तमाम तरह के कानून और पुलिस प्रशासन है। इसके बावजूद ऐसी जघन्य घटनाएं थम नहीं रहीं। वहीं यूपी के मऊ जिले में एक ऐसी महिला सिपाही है जो लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाकर मनचले और मनबढ़ों को सबक सिखाने की ट्रेनिंग दे रही है। ये महिला सिपाही थाने में तैनात है जिसका नाम सरोज यादव है। महिला सिपाही करीब 5 हजार लड़कियों को कराटे और सेल्फ डिफेंस सिखाती हैं। मऊ जिले के सोनीधापा बालिका कॉलेज में ये महिला छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दे रही हैं।

अपने इस जोशीले काम के बारे में महिला सिपाही ने बताया की हम ने अब तक 5 हजार लड़कियों को कराटे सिखा चुके हैं ताकि वो खुद पर निर्भर होकर मनचलों को सबक सिखा सकें। महिला ने बताया कि उन्होंने लड़कियों को बताया कि कैसे गैंगरेप करने वालों से बचने के लिए किसी एक को टारगेट कर उसका कैसे सिर कैसे फोड़ देना है। जिससे बाद उसके अन्य साथी खुद भाग जाएंगे। सिपाही ने आगे कहा, ''आजकल हमारे समाज में लड़कियों के साथ अत्याचार बढ़ गया। लड़कियों को परेशान किया जा रहा है। इसलिए मैं बिना पैसे लिए लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखा रहीं हूं।''

महिला सिपाही के इस जज्बे को देखकर वहां के लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। लड़कियों को दी जा रही फ्री ट्रेनिंग से वे काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इस शारीरिक शिक्षा से उनके अंदर बहुत हिम्मत आई है।
ये भी पढ़ें- सोनभद्र: गहरी खाई में पलटा 18 पहियों वाला ट्रक, 4 की मौत, 49 घायल












Click it and Unblock the Notifications