मऊ: 6 साल की बच्ची से रेप को अंजाम देने वाले आरोपी का पोस्टर जारी, 25 हजार का इनाम घोषित

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 6 साल के मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई थी। रेप की घटना सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। बच्ची की खराब हालत को देखते हुए उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। वहीं आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी किया है और जिले के सभी प्रमुख सार्वजनिक भवनों और स्थानों पर उसे चस्पा करने का काम किया है।

Poster of accused of physical attack with six year old released

बता दें कि जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 7 सितंबर को रेप किया गया था। रेप की घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्ची के परिवार को समाजसेवी संगठन व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आर्थिक मदद दी है। आरोपी बिहार प्रान्त का रहने वाला है। आरोपी का पुलिस ने पोस्टर जारी किया और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

Poster of accused of physical attack with six year old released

सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी बिहार के बेतिया का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमों का गठन किया है जिसमें 2 टीम क्राइम ब्रांच की है।

Poster of accused of physical attack with six year old released

पुलिस की टीम लगातार सर्च कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उसका पोस्टर भी जारी किया जा रहा है। पुलिस आरोपी को पकड़वाने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+