मुख्तार के परिवार पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा, पत्नी और विधायक बेटा अब्बास भगोड़ा घोषित

मऊ, 26 जुलाई: जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। मऊ पुलिस ने मंगलवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसां अंसारी, विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले को भगोड़ा घोषित कर दिया है। बता दें, मऊ पुलिस ने हाल ही में विधायक बने अब्बास अंसारी और उनकी मां अफसा अंसारी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर दबिश दी थी, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी, विधायक पुत्र अब्बास अंसारी और बहनोई को भगोड़ा घोषित कर दिया है। मुख्तार अंसारी के गाज़ीपुर स्थित पैतृक आवास समेत चार जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की। उनका परिवार अभी फरार है।

Mukhtar Ansari wife MLA son Abbas and brother in law declared fugitives by Mau police

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी हुई है।अब्बास अंसारी के खिलाफ 2019 में लखनऊ की महानगर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ था। अब्बास के खिलाफ मुकदमे में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है, जिसके बाद कोर्ट ने अब्बास के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। मुख्तार की पत्नी अफसा और विधायक पुत्र अब्बास की अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी के लिए मऊ जिले की पुलिस ने सोमवार को गाजीपुर में कई स्थानों पर दबिश दी थी, लेकिन दोनों में से कोई भी नहीं मिला।

कोर्ट के आदेश के बावजूद फरार है मुख्तार का परिवार

कोर्ट ने पुलिस को अब्बास अंसारी को 27 जुलाई तक हाजिर करने का आदेश दिया है। अब्बास अंसारी को ढूंढने के लिए यूपी पुलिस मऊ, गाज़ीपुर, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक छापेमारी कर चुकी है। मऊ के तीन थानों की पुलिस मुख्तार के गाजीपुर के पैतृक आवास सहित चार ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर चुकी है और नोटिस भी चस्पा किया जा चुका है। इसके बाद भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना और पुलिस को चकमा देकर मुख्तार अंसारी का परिवार फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+