'पति को अपनी पत्नी का खौफ', पिछले 1 महीने से ताड़ के पड़े पर कुछ यूं हुआ रहने को मजबूर

मऊ, 26 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। जी हां...यहां पर एक युवक पिछले 1 माह से 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ है। यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी, लेकिन यह सच है। वहीं, शख्स के पेड़ पर चढ़कर रहने की वजह से उसके परिजन भी काफी परेशान है। लाख मानाने के बावजूद वो पेड़ से नहीं उतर रहा है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव का है। 42 वर्षीय रामप्रवेश पिछले एक महीने से गांव के बीचो-बीच स्थित लगभग 100 फीट ऊंचे ताड़े के पेड़ पर चढ़कर रह रहा है। रामप्रवेश के परिजनों की मानें तो वो अपनी पत्नी के खौफ के चलते पिछले एक महीने से ऐसा कर रहा है। किसी से कुछ न बोल रहा है और न तो कुछ मांग रहा है। हालांकि, घरवाले उसे भोजन पानी आदि पेड़ पर रस्सी लटकाने पर उसमें बांध देते हैं और वह उसी पर अपना भोजन पानी लेता है।

महिलाओं ने की प्रधान से शिकायत

महिलाओं ने की प्रधान से शिकायत

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि रामप्रवेश देर रात्रि में पेड़ से उतर कर अपने अन्य क्रियाकलाप कर पुनः पेड़ पर चढ़ जाता है। रामप्रवेश के पेड़ पर रहने की वजह से घरवालों के साथ ग्रामीण भी परेशान हैं। लोगों ने उसे जल्द से जल्द पेड़ से उतारने के लिए ग्राम प्रधान से शिकायत भी की है। ग्राम प्रधान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कई महिलाओं ने निजता हनन की बात करते हुए रामप्रवेश की शिकायत की है। इसकी सूचना स्थानीय थाना पर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर आई और वीडियो बनाकर ले गई है।

रामप्रवेश के साथ आए दिन मार-पिटाई करती है पत्नी

रामप्रवेश के साथ आए दिन मार-पिटाई करती है पत्नी

रामप्रवेश के पिता विशूनराम का आरोप है कि उसकी बहू आए दिन उसके बेटे (रामप्रवेश) से झगड़ा करती है और मारपीट करती है। मारपीट और आए दिन के झगड़ो से परेशान होकर उनका बेटा लगभग 25 दिनों से ताड़ के पेड़ पर चढ़कर रह रहा है। विशूनराम ने बताया कि उनकी बहू और उसके बेटे का आए दिन झगड़ा होता रहता है। दोनों को कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया कि उनकी बहू उनके बेटे के साथ मारपीट करती है।

पेड़ पर से फैंकता है पत्थर

पेड़ पर से फैंकता है पत्थर

ग्रामीणों की मानें तो जब कोई रामप्रवेश को समझाने या फिर से उतारने की कोशिश करता है, तो वो पेड़ पर रखे ईट पत्थरों से उनपर हमला कर देता है। जिससे कि कोई उसे नीचे उतारने के लिए पेड़ के नजदीक ना आ सके। चोट लगने की डर से कोई पेड़ पर नहीं चढ़ रहा है। ग्रामीणों की मानें रामप्रवेश अपने साथ एक छाता भी पेड़ पर रखता है। जब कोई फोटो लेने लगता है वह मुंह उसी छाते से ढक लेता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+