मऊ: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश लालू यादव, 80 मुकदमों में था वांछित
मऊ: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश लालू यादव, 80 मुकदमों में था वांछित
मऊ, अप्रैल 28: खबर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से है। बुधवार सुबह पुलिस की पूर्वांचल के कुख्यात बदमाश और एक लाख रुपए के इनामी लालू यादव से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टर लालू यादव को ढेर कर दिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। बता दें कि यह मुठभेड़ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भैरोपुर मोड़ के पास सुबह चार बजे के करीब हुई।

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लालू यादव एक लाख का इनामी गैंगस्टर बदमाश था। आज सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसके द्वारा चलाई गई गोली पुलिस के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। दो गोली पुलिस जीप में भी लगी है। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया कि लालू यादव का एक साथी मौके से भाग निकला। मारे गये बदमाश के पास से एक बाइक व पिस्टल बरामद की गई। इसके उपर 82 से अधिक मामले लूट, हत्या समेत अन्य दर्ज थे। पुलिस के लिये काफी दिनों से सिरदर्द बन गया था। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि लालू यादव ने साल 2019 में मऊ के आरटीआइ कार्यकर्ता बालगोविंद की हत्या की थी।
उसके अलावा वह जौनपुर में दो करोड़ की डकैती, भदोही गार्ड को गोली मारकर कैश वैन लूटने, मीरजापुर एवं वाराणसी में सोनार के यहां डकैती डालने के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह ग्राम प्रधानी के चुनाव में दखल डालने और चुनाव प्रभावित करने की कोशिश में था। वह किसी खास मकसद से मऊ आया था।












Click it and Unblock the Notifications