SP leader Rajeev Rai: पूरी हुई IT विभाग की Raid, राजीव राय के घर से मिले मात्र 17 हजार रुपए
SP leader Rajeev Rai: पूरी हुई IT विभाग की Raid, राजीव राय के घर से मिले मात्र 17 हजार रुपए
मऊ, 19 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आयक विभाग ने ये छापेमारी की कार्रवाई सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बहद करीबी कहे जाने वाले लखनऊ के जैनेंद्र यादव, मैनपुरी के मनोज यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर की है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई कुछ सपा नेताओं के आज दूसरे दिन भी जारी है। हालांकि, मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के आवास से आयकर विभाग की टीम लौट गई।
Recommended Video

IT टीम को मिले केवल 17 हजार रुपए
बताया जा रहा है कि करीब 15 से 16 घंटे तक सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय के घर आयकर विभाग की छापेमारी चली, जो रात करीब 12 बजे के आसपास खत्म हुई। छापेमारी की कार्रवाई में टीम ने मौके से करीब साढ़े 17 हजार रुपए के अलावा मोबाइल कॉल डिटेल, ईमेल, हार्ड डिक्स, कंप्यूटर सहित कुछ कागजात ज़ब्त किए है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान राजीव राय को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया था। आयकर विभाग की इस कार्रवाई पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया था।

समर्थकों और पार्टी नेताओं की लग गई थी भीड़
राजीव राय के घर छापेमारी की सूचना पर उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं की भीड़ लग गई थी। इस दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों ने राजीव राय से मिलने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने किसी को उनसे मिलने नहीं दिया। जिसके बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों ने पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश सराकर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी और हंगामें को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने राजीव राय को उनके समर्थकों से मिलवाया।

राजीव राय ने की थी शांत रहने की अपील
इस दौरान राजीव राय ने अपने समर्थकों से शांत बनाये रखने की अपील की। न्यूज एजेंसी एएनआई ने राजीव राय के हवाले से लिखा है, 'यह आयकर विभाग है। मेरी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और ना ही मेरे पास कोई काला धन है। मैं लोगों की मदद करता हूं और सरकार को यह पसंद नहीं आया। यह उसी का नतीजा है। आप कुछ भी करेंगे तो वो वीडियो बनाएंगे, एफआईआर करेंगे, बेवजह केस करेंगे। कोई फायदा नहीं है, प्रक्रिया पूरी करने दीजिए।'

राजीव राय के पांच ठिकानों पर एक साथ पड़ी IT की रेड
मीडिया से बात करते हुए राजीव राय ने बताया कि आयकर विभाग ने मेरे बेंगलुरु आवास समेत चार पांच जगह पर एक साथ छापेमारी की। कुछ जगहों पर अभी भी छापेमारी चल रही है, लेकिन अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मैं हर साल इनकम टैक्स फाइल करता हूं। इसके बावजूद बिना नोटिस के जांच पड़ताल की गई। मैं बेदाग था, बेदाग हूं और बेदाग रहूंगा। मेरा कोई आपराधिक रेकॉर्ड नहीं है।

मैं पांच गुना ज्यादा करूंगा लोगों की मदद: राजीव राय
मैं जनेश्वर मिश्र का शिष्य और नेताजी अखिलेश यादव का सिपाही हूं। हम डरने वालों में से नहीं। मैं योगी और मोदी का स्वागत करता हूं। इस छापेमारी में अधिकारी का कोई दोष नहीं है। जनता सब देख रही है। कोरोना काल में लोगों तक राशन पहुंचाना, घर-घर दवाई पहुंचाना, बाढ़ में लोगों की मदद करना, बच्चों को गोद लेना, उनका इलाज करवाना अगर गलत है तो मैं 5 गुना ज्यादा करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications