Ghosi By-election: बसपा के वोटर होंगे निर्णायक, क्या कहते हैं 2022 घोसी विधानसभा चुनाव नतीजे?
Ghosi By-election: घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की पचास हजार वोटों से जीत तय है।
जिस तरह घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा फंसी हुई है। उसी तरह घोसी सीट एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 2024 के चुनाव के लिए घोसी विधानसभा का उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण संदेश देगा।

इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला है, ऐसे में उत्तर प्रदेश की सियासी निगाहें घोसी उपचुनाव पर टिकी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां सपा को दलित विरोधी बता रही है, वहीं सपा ने बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा उठाया है।
फिलहाल, घोसी उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी नहीं उतार गया है। घोसी विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वसीम इकबाल को 54248 मत मिले थे। ऐसे में इस बार बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रत्याशी न उतारे जाने से बसपा का वोट निर्णायक माना जा रहा है।
कांग्रेस को मिले थे महज 2012 वोट
विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रहे दारा सिंह चौहान 108430 वोट पाकर जीत हासिल किए थे। उसे समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का सपा से गठबंधन था। ऐसे में राजभर जाति का वोट भी समाजवादी पार्टी के पाले में गया था।
वहीं 2022 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय राजभर दूसरे नंबर पर थे। विजय राजभर को 86214 वोट मिले थे। विधानसभा में 33.57 फ़ीसदी वोट भाजपा को मिले थे जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका को महज 2012 वोट मिले थे।
दलित वोट अपने पक्ष में करने में जुटी बीजेपी
घोसी में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा बाहरी बनाम स्थानीय को मुद्दा बनाया जा रहा है। क्योंकि दारा सिंह चौहान मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है। ऐसा करके वोटो को अपने पक्ष में साधने में यदि सपा सफल होती है तो चुनाव में सपा मजबूत स्थिति में रहेगी।
इसी तरह भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाजवादी पार्टी को दलित विरोधी बताया जा रहा है। पूर्व में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच में हुए विवाद को दलित समाज के लोगों के बीच रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा दलितों का वोट अपने पक्ष में करने का प्रयास जारी है।
राजनीतिक जानकारों का भी यही कहना है कि यदि दलितों का वोट थिस पार्टी की तरफ जाएगा घोसी उपचुनाव में इस पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव घोसी में चुनावी जनसभा कर चुके हैं जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ 2 सितंबर को घोसी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
2022 विधानसभा चुनाव के दौरान सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी को पड़े वोट...
| उम्मीदवार | दल | कुल वोट |
| दारा सिंह चौहान | समाजवादी पार्टी | 108430 |
| प्रियंका | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 2012 |
| वसीम एकबाल उर्फ चुन्नू | बहुजन समाज पार्टी | 54248 |
| विजय कुमार राजभर | भारतीय जनता पार्टी | 86214 |
UP T20 League: रिंकू सिंह ने सुपर ओवर में लगाई छक्कों की हैट्रिक, टीम को जीत दिलाकर बने हीरो












Click it and Unblock the Notifications