Mathura: मथुरा में निर्दयी मां ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, महिला और एक बेटी ने तोड़ा दम

एक महिला ने अपनी बेटी ज्योति और गुंजन को बुखार-खांसी की दवाई बताकर उन्हें सल्फास (जहर) की गोली खिला दी, और बाद में खुद भी एक गोली खा ली।

women consumed poison

Mathura News: मथुरा जिले में एक मां ने कुछ ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यहां एक महिला ने अपनी बेटी ज्योति और गुंजन को बुखार-खांसी की दवाई बताकर उन्हें सल्फास की एक-एक गोली खिला दी, और बाद में खुद भी एक गोली खा ली। हालांकि, महिला ने दवाई के बहाने अपनी एक और बेटी को जहर की गोली खिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया।

मां ने दो बेटियों के साथ खाया जहर
दरअसल, मां और दो बेटियों की जहर से मौत का ये मामला मथुरा के थाना मगोर्रा स्थित आजल गांव का है। जहां उदयवीर सिंह अपनी पत्नी नीरज देवी (36) के साथ रहते थे। दोनों पति-पत्नी की तीन बेटियां थी। युवक की दो जुड़वां बेटियों ( ज्योति और जीया) के अलावा तीसरी बेटी का नाम गुंजन है।

घटना के दौरान घर पर नहीं था पति
सोमवार के दिन उदयवीर सिंह अपने किसी काम से घर से बाहर गए थे, जहां वे किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां से वापस आने के बाद उदयवीर खेत में पानी लगाने के लिए जाने लगे। इस दौरान उन्हें उनकी पत्नी ने रोकने की कोशिश की और कहा कि, सुबह खेत में पानी लगा लें, लेकिन उदयवीर ने पत्नी की नहीं सुनी और खेत की ओर चले गये। इस दौरान तीन बेटियों में से एक बेटी जीया सो चुकी थी।

अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पति के खेत में जाने के बाद नीरज ने अपनी बेटी ज्योति और गुंजन को कहा कि वो उनके लिए बुखार-खांसी की गोली लाई है। ऐसा कहकर उसने दोनों बेटियों को सल्फास की एक-एक गोली पानी के साथ दे दी, और बाद में खुद भी एक गोली खाली। इस बीच तीसरी बेटी जीया भी नींद से उठ गई, नीरज ने उसे भी गोली देने की कोशिश की, लेकिन उसने खाने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी।

ये भी पढ़ें- IIT बॉम्बे सुसाइड केस में जातिवाद के गंभीर आरोप, परिजन बोले- दर्शन सोलंकी से ईर्ष्या करते थे दोस्त

{document1}

घटना के पीछे गृह क्लेश बताया कारण
मां और दोनों बहनों की हालत बिगड़ते देख जीया अपने पिता को बुलाने के लिए खेत की और दोड़ी, जहां उसने पिता को पूरी बात बताई। आनन-फनन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही नीरज देवी और गुंजन की मौत हो गई, जबकि ज्योति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे का कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+