UP News: नाग की मौत के बाद नागिन का बदला, मथुरा के गांव में एक की जान गई, दो को बमुश्किल बचाया गया

UP News: मथुरा ज़िले के महावन तहसील स्थित सिहोरा गांव में नागिन के हमले से एक युवक की मौत और दो अन्य लोगों के बीमार होने की घटना से हड़कंप मच गया है। ग्रामीण इस पूरी घटना को नागिन के 'बदले की कार्रवाई' मान रहे हैं।

गांव में चर्चा है कि एक काले नाग को मार दिए जाने के कुछ दिन बाद ही यह नागिन कई बार घर के आसपास घूमती दिखी थी। लोगों ने पहले इसे हल्के में लिया, लेकिन बाद में इसके डसने से एक परिवार में मातम छा गया।

up news snakebite incident in mathura

जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले मनोज को तड़के चार बजे नागिन ने डसा। उसकी पत्नी ने शोर मचाया और गांव वालों को बुलाया गया। झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन तब तक उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी और हालत गंभीर हो गई।

नामकरण संस्कार के बाद घर में आया था सांप

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मनोज के घर में बेटी के नामकरण संस्कार के दौरान उसका साला हाथरस से आया था। उसी दौरान घर में सांप दिखा और उसने लाठी से उसे मार दिया। यह घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है।

सांप मारे जाने के बाद घर में कुछ दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन चार दिन बाद एक काली नागिन दिखाई दी। उसे घर में आते-जाते देखा गया, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। बताया जा रहा है कि वह बदला लेने आई थी।

झाड़-फूंक से नहीं मिला फायदा

मनोज को जब नागिन ने डसा तो घरवाले तुरंत झाड़-फूंक कराने में लग गए। पर हालात बिगड़ते देख उसे मथुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताकर जयपुर रेफर कर दिया।

जयपुर पहुंचते ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। वहीं इस घटना के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।

दो दिन बाद फिर हुआ हमला

मनोज की मौत के दो दिन बाद उसका जीजा दिनेश और बड़ा भाई पप्पू एक ही कमरे में सो रहे थे। शनिवार रात अचानक दोनों को नागिन ने डस लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने मिलकर नागिन को खोजा और लाठी-डंडों से उसे मार डाला। इसके बाद झाड़-फूंक वालों को फिर बुलाया गया और दोनों घायल लोगों का इलाज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+