UP election 2022 : मथुरा में सपा-बसपा पर बरसे अमित शाह, कहा- इन्होंने सिर्फ एक जाति के लिए काम किया

मथुरा, 27 जनवरी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मथुरा में 'प्रभावी मतदाता संवाद' कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी, एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाति का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार किसी एक जाति की नहीं बल्की सारे समाज की है।

union home minister amit shah In Mathura Says uttar pradesh Election Will Decide Destiny of india

यूपी का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है: अमित शाह

अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव को विधायक के चुनाव की तरह मत समझिए। किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है। अमित शाह ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। कहीं आजम खान, कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे।

Recommended Video

    UP Election 2022: Gayatri Prajapati की पत्नी को टिकट पर क्या बोले Akhilesh Yadab | वनइंडिया हिंदी

    'ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल दिखाई देता है'

    शाह ने कहा, ''ब्रज क्षेत्र की समस्त जनता को मैं हाथ जोड़कर धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि चाहे चुनाव 2014 का हो, 2017 का हो या चाहे 2022 का हो, ब्रज के डिब्बे जब खुलते हैं तो सिर्फ कमल ही कमल दिखाई देता है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+