मथुराः अलाव ताप रहे दर्जन लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मच गया हाहाकार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता इलाके के एनएच 2 पर स्थित फैक्ट्री के सामने दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने दर्जन लोगों को रौंद दिया। जिनमें तीन लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों को रौंद कर भाग रहे कार सवारों को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पकड़े गए लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

mathura road accident 7 people injured

फैक्ट्री के सामने आग जलाकर बैठे फैक्ट्री के एक दर्जन वर्कर को कार ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि दोनों कार सवार नशे की हालत में थे। छाता नेशनल हाईवे 2 पर स्थित वैकमेट कंपनी के कर्मचारी देर रात करीब 9:30 बजे अपनी ड्यूटी करने के लिए आए थे। वहीं कंपनी के गेट नंबर 2 के पास अलाव लगा हुआ था। कर्मचारी अपने ड्यूटी के समय से पहले आ गए थे और उन्होंने ठंड के कारण अपने हाथ अलाव पर सेंकना शुरू कर दिया।

इसी दौरान अचानक गलत दिशा में गुहारी की तरफ से तेज रफ्तार कार ने अलाव पर हाथ सेंक रहे करीब 1 दर्जन कर्मचारियों को रौंद दिया। इस घटना की सूचना जैसे ही और कर्मचारियों को हुई। कंपनी में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और कार सहित दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया । दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया । इस घटना में करीब 7 व्यक्ति घायल हो गए ,जिनमें से 3 कर्मचारियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है ।

यह भी पढ़ेंः महोबाः कानपुर-सागर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, मंजर देख कांप गई रूह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+