Mathura Road Accident: भूंसे से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने उड़ाया, 3 की मौके पर मौत

हाईवे पार करते समय भूंसे से भरे एक ट्रैक्टर को ट्रक ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। जिससे ट्रैक्टर पर सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 Mathura Road Acciden Truck blew up a tractor full of straw 3 died on the spot

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक भयानक हादसा हो गया है, जिसमे हाईवे पार करते समय एक ट्रैक्टर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 Mathura Road Acciden Truck blew up a tractor full of straw 3 died on the spot

Recommended Video

    मथुरा के छाता में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोगों की हुई मौत

    ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 3 की मौत
    दरअसल, घटना मथुरा के कोसी में कोटवन चौकी क्षेत्र की है, जहाँ शुक्रवार की प्रात करीब 4:00 बजे कोटवन निवासी डोरीलाल अपने ट्रैक्टर में भूसा भरकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे क्रॉस करते समय एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते ट्रैक्टर पर सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। सीओ गौरव त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ट्रैक्टर मालिक डोरीलाल निवासी कोटवन सतवीर निवासी जॉब एवं संतोष नेपाली की मौके पर ही मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+