Mathura News: एक Kiss की सजा 10 चप्पल, मनचले ने लड़की को पकड़कर की गंदी हरकत, पंचायत ने सुनाई सजा
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मथुरा जनपद में एक लड़की को रास्ते में रोक कर एक मनचले ने जबरन Kiss किया। इस दौरान लड़की के साथ मौजूद एक बच्चा चिल्लाने लगा।
मासूम बच्चों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तब तक मनचला वहां से फरार हो गया था। उसके बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखा। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड थी।

फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पकड़ लिया गया। बाद में इस मामले को लेकर पंचायत जुटी। पंचायत में लड़के ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पंचायत ने उसे खुद को 10 चप्पलें मारने की सजा सुनाई।
यह पूरा मामला मथुरा जनपद के गोवर्धन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के रहने वाली 15 वर्षीय एक लड़की मथुरा में दर्शन पूजन करने के लिए आई थी।
लड़की के साथ उसका परिवार भी था। शुक्रवार को लड़की अपनी गोद में एक बच्चे को लेकर जा रही थी। पीड़िता के साथ 7 साल की एक बालिका भी थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मनचला वहां पहुंचा और उसे रोक लिया।
रोकने के बाद मनचले ने लड़की को जबरन किस किया। इस दौरान गोद में लिया हुआ बच्चा चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।
उसके बाद स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। वहीं लड़की ने अपने बस्ती और परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन गुस्सा हो गए।
सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद थी ऐसे में आरोपी मनचले का चेहरा भी दिखाई दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने लड़के की पहचान करने के बाद उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद उसने अपनी गलती स्वीकारी और माफी मांगा।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने लड़के से खुद को 10 चप्पल मारने की सजा सुनाई। इस तरह मामले को रफा दफा कर दिया गया। उसके बाद लड़की अपने परिजनों के साथ पश्चिम बंगाल वापस लौट गई। अब मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications