Mathura News: डॉक्टर भी रह गए दंग! पेट दर्द से परेशान युवक ने खुद ही कर डाला ऑपरेशन, अस्पताल में भर्ती

Mathura News: मथुरा के वृंदावन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पेट दर्द से परेशान एक युवक ने यूट्यूब से देखकर खुद अपना ऑपरेशन कर डाला। 32 वर्षीय राजा बाबू ने मेडिकल स्टोर से सुन्न करने का इंजेक्शन, ब्लेड और अन्य सर्जरी के सामान खरीदे और अपने ही कमरे में ऑपरेशन करना शुरू कर दिया।

राजा बाबू ने डॉक्टरों की तरह खुद को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाया और फिर सर्जिकल ब्लेड से पेट चीर दिया। शुरुआती समय में दर्द महसूस नहीं हुआ, लेकिन जैसे ही दवा का असर खत्म हुआ, उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसने अपने पेट में 11 टांके भी लगा लिए, लेकिन दर्द असहनीय हो गया।

mathura-news-man-own-operation

परिजनों ने देखी भयावह हालत

युवक की चीखें सुनकर उसके परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। राजा बाबू दर्द से तड़प रहा था और पेट से खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भी यह देख हैरान रह गए। डॉक्टरों ने राजा बाबू का इलाज शुरू कर दिया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, राजा बाबू का 18 साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। तब से ही उसे बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी। कई डॉक्टरों को दिखाने के बावजूद जब उसे आराम नहीं मिला, तो उसने खुद ऑपरेशन करने का फैसला कर लिया।

यूट्यूब पर देखा ऑपरेशन करने का तरीका

राजा बाबू ने ऑपरेशन से पहले यूट्यूब पर पेट दर्द से संबंधित वीडियो देखीं। वीडियो देखकर ही उसने मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन का सामान खरीदा और बिना किसी डॉक्टर की मदद के खुद ही सर्जरी कर डाली।

डॉक्टरों का कहना है कि बिना किसी मेडिकल जानकारी के खुद ऑपरेशन करना जानलेवा हो सकता था। अगर ज्यादा खून बह जाता या किसी अंग को नुकसान पहुंचता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, यूट्यूब और इंटरनेट पर मेडिकल से जुड़ी जानकारी देखकर खुद से सर्जरी या इलाज करना बेहद खतरनाक हो सकता है। बिना सही जानकारी और प्रशिक्षण के ऐसा कोई भी कदम उठाना जान जोखिम में डाल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+