Mathura: करोड़ों का चूना लगाने वाले बंटी-बबली चढ़े पुलिस के हत्थे, शातिर पति-पत्नी ऐसे करते थे ठगी
उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि यह शातिर ठग सरकारी जमीन के झूठे कागजात बनाकर बेचने के नाम पर लोगों को ठगते थे। गिरफ्तार किये गए शातिर ठग पति पत्नी हैं और अबतक लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुके हैं। इनके खिलाफ अलीगढ़ में भी अपराधिक मुकदमा दर्ज है।
हरयाणा के बंटी-बब्ली वृंदावन से गिरफ्तार
बता दें कि मथुरा के वृंदावन में जमीन की अवैध खरीद फरोख्त का रैकेट एक बार फिर सामने आया है। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के नूह के रहने वाले शातिर ठग पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह दोनों वृंदावन कुंभ क्षेत्र यानी यमुना खादर की सरकारी जमीन को बेचने की फ़िराक में थे। इतने में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गलत तरीके से डॉक्यूमेंट तैयार कर सरकारी जमीन को बेचने का काम कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों शातिर ठग इमरान खान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

प्लॉट की कीमत का 40 प्रतिशत देने पर रजिस्ट्री
जानकारी के मुताबिक यह गिरोह इतने शातिर अंदाज में ठगी को अंजाम देता था कि किसी को कानोंकान भनक नहीं लगती थी। यह गैंग सरकारी जमीन पर टेंट लगाकर 2100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लेकर प्लॉट बुक कर रहा था। वहीं प्लॉट की कीमत के 40 प्रतिशत देने पर प्लॉट की रजिस्ट्री कर रहा था। साथ ही यह गिरोह एक योजना भी चला रहा था, जिसके तहत यह लोग 50 गज से 500 गज तक के प्लॉट किश्तों में बेच रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनकी अपराधिक कुंडली खंगालने में लगी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications