जोधपुर में मानवेंद्र सिंह का 'धन्यवाद रैली' के जरिए शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
जोधपुर। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे मानवेंद्र सिंह जोधपुर में धन्यवाद रैली आयोजित करने जा रहे हैं। राजपूतों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुलाई जा रही इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। इस रैली में स्वाभिमान सभा के जुड़े बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। मानवेंद्र सिंह ने पत्नी चित्रा सिंह के साथ 17 अक्टूबर को कांग्रेस का दामन थामा था।

हालांकि कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और पार्टी को यकीन है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। वहीं, मानवेंद्र सिंह के आने से राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार हैं, खासकर मारवाड़ के इलाके में जहां, लोग बीजेपी से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। मानवेंद्र अपने लोगों को बता रहे हैं कि बीजेपी ने उनका अपमान किया है और उनके लोगों को काफी प्रताड़ित किया है।
मानवेंद्र ने जोधपुर में रैली का आयोजन करने का ऐलान किया है जहां स्वाभिमान सभा के जुड़े लोग कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। इस रैली को राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। इस रैली को धन्यवाद रैली नाम दिया गया है। मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मारवाड़ के इलाके में फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। वे बारमेड़-जैसलमेर की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं जहां 2.5 लाख राजपूत वोटर हैं, 3.5 लाख जाट और 2.5 लाख मुस्लिम हैं। बीजेपी ने बारमेड़ की 9 में से 4 सीटों पर राजपूतों को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने एक सीट पर राजपूत को टिकट दिया है।
राजपूत और जाट राजनीतिक रूप से एक-दूसरे के विरोधी हैं और मानवेंद्र की इस चाल से कांग्रेस को राजपूतों के अलावा राजपुरोहितों, चारण, प्रजापत और अन्य ओबीसी जातियों का वोट मिल सकता है। इस राजपूत नेता को लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। उन्होंने पत्रकारों को संकेत भी दिया कि पश्चिम से हवा जयपुर, लखनऊ, दिल्ली होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। सूत्रों का कहना है कि मानवेंद्र सिंह को यूपी की जिम्मेदारी दी जा सकती है जिससे 9 प्रतिशत राजपूतों को एकजुट करने में पार्टी को फायदा मिल सकता है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications