दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने मारा स्कूल पर छापा, क्लास में मिले आरी और हथौड़ा
नई दिल्लीः हाल ही में गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एक बच्चे की हत्या कर दी गई, इसके बाद स्कूलों पर सवाल उठने गए। मंत्री से लेकर संतरी तक सभी एक्टिव मोड में दिखे। इसी कड़ी में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी कई स्कूलों का दौरा कर रहे हैं। दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री को कई ऐसी चीजें देखी, जिन्हें देखकर वो सन्न रह गए।

गुरुवार को उन्होंने दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में स्थित एमसीडी के एक स्कूल का दौरा किया जो किराए पर चल रहा था। बताया जा रहा था इस स्कूल से काफी शिकायते मिल रही थी। शिक्षा मंत्री देर रात स्कूल में पहुंचे। स्कूल के क्लास का नजारा देख वो सन्न रह गए।
क्लासरूम में शिक्षामंत्री को गार्ड्स के गीले कपड़े टंगे थे, कारपेंटर के औजार और गैस सिलिंडर रखे थे, साथ ही कमरे में तंबाकू के रैपर पड़े थे। जब शिक्षामंत्री ने ये सब देखा तो वो बिफर पड़े और तुरंत दो लोगों का गिरफ्तार कर लिया गया।
कहा जाता है कि इन लोगों ने जबरन बच्चों को क्लासरूम से निकाल दिया है और उन्होंने क्लासरूम को अपना अड्डा बना दिया था। बताया गया है कि जिन क्लासरूम में सुबह बच्चे पढ़ने आते हैं, उसमें रात को किराएदार खाना बनाते हैं।
दिल्ली के शिक्षामंत्री मनिष सिसोदिया लगातार स्कूलों का दौरा कर रहे हैं, उन्होंने साफ किया है कि वो दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा कर रहे हैं और सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से भी अच्छा बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया से कम तानाशाह नहीं है चीन, जानिए क्या-क्या कर दिया बैन?
यह भी पढ़ें- INDvsAUS: चौथे वनडे में हार से टूटा टीम इंडिया का सपना, हुए ये 4 बड़े नुकसान












Click it and Unblock the Notifications