Mandla में जुआ का अड्डा या जुआरियों की खदान? सवा करोड़ के माल के साथ 84 आरोपी पकड़े
Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर में जुआरियों के दो अड्डों का पुलिस ने पर्दाफाश किया। जहां कई जिलों से लग्जरी कार वाले जुआरी जुआ खेलने पहुंचते थे। जैसे ही पुलिस दोनों अड्डों पर रेड की तो आरोपियों में भगदड़ मच गई। मौके से पुलिस घातक हथियार भी बरामद किए।
मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि नैनपुर में दो अलग-अलग क्षेत्रों में जुआ के अड्डों का पता चला था। सूचना पर पुलिस बल के साथ दोनों जगहों पर रेड की गई तो बड़ी तादात में लोग जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। मौके से 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस को देखकर कुछ जुआरी चकमा देकर भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार जुआरियों में कई लग्जरी कार से जुआ खेलने में पहुंचे थे। इनसे दो पिस्टल भी बरामद की गई हैं।

इन आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाने में भी काफी मशक्कत करना पड़ी। दर्जन भर से ज्यादा कार और बाइक भी बरामद हुई हैं। वहीं 29 लाख रुपये कैश भी जब्त किया गया हैं। पकड़े गए आरोपियों में कई युवक संभ्रांत घरों से भी ताल्लुक रखते हैं। कुछ की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक भी पता चली।
दोनों ही जुआ के अड्डों से नकदी समेत करीब सवा करोड़ के माल की जब्ती बनाई गई है। कुछ आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के भी है। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। एसपी का कहना है कि ऐसे आरोपियों की अब कुंडली तैयार की गई हैं। साथ ही जिस जगह पर बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा था, भवन मालिक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।
एसपी ने टीआई समेत 5 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड
खास बात यह थी कि नैनपुर पुलिस को इस छापे की जरा भी भनक नहीं लगने दी। कार्रवाई के बाद एसपी ने नैनपुर थाना इंचार्ज दुर्गा प्रसाद नगपुरे समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि बड़े स्तर पर संचालित इस अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाने में बड़ी लापरवाही बरती गई।












Click it and Unblock the Notifications