Lok sabha Election 2024: मंडला संसदीय क्षेत्र को एक आदिवासी चेहरे कुलस्ते ने कैसे बना दिया भाजपा का गढ़
Mandla Lok sabha: मध्य प्रदेश का मंडला संसदीय क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके पीछे भाजपा के बड़े आदिवासी चेहरे फग्गन सिंह कुलस्ते की कड़ी मेहनत बताई जाती है। वे वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। इसके पहले वे अटल सरकार में भी मंत्री रहे।
कुलस्ते ने मंडल को कैसे बनाया भाजपा का गढ़
जब फग्गन सिंह कुलस्ते ने लोकसभा चुनाव लड़ना शुरू किया तब ये क्षेत्र क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लेकिन 1996 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज मोहनलाल झिकराम को हराकर उन्होंने भाजपा का परचम लहराया। 2004 तक में लगातार जीते। हालांकि कुलस्ते को इसके बाद 2009 में कांग्रेस के बसोरी सिंह मसराम से हार का सामना करना पड़ा और गुलदस्ते को राज्यसभा का सदस्य बना दिया गया।

2014 में कुलस्ते फिर चुनाव लड़कर फिर लोकसभा पहुंच गए। 2019 में भी उन्होंने जीत दर्ज की केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उनके गृह क्षेत्र निवास विधानसभा सीट से उतार दिया, लेकिन इस बार फग्गन सिंह कुलस्ते को यहां पर हार का सामना करना पड़ा।
फग्गन सिंह कुलस्ते के सांसद रहते हुए मंडला संसदीय क्षेत्र को यह मिली उपलब्धियां
- मंडला जिला को ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की सुविधा मिली, मंडला ब्रॉडगेज से पूर्ण इलेट्रिफिकेशन के साथ जुड़ा हुआ है। इस पंचवर्षीय में ब्राडगेज पर मंडला से नैनपुर व नैनपुर से जबलपुर के लिए ट्रेन पहली बार चलाई गई।
- दूसरी बड़ी उपलब्धि अमृत भारत के तहत लोकसभा के तीन रेलवे स्टेशन मंडला फोर्ट, नैनपुर, गोटेगांव का अपग्रेडेशन कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करें तो मंडला जिला को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। भवन निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है।
- आवागमन के क्षेत्र में NH 543 गोंदिया से अमरकंटक स्वीकृति मिल गई है, जो मंडला जिला से होकर गुजरेगा।
- चुटका में परमाणु रिएक्टर को स्वीकृति मिली है।
- बरेला से जेवरा अंजनिया मार्ग विशेष केंद्रीय मदद से स्वीकृत। इसके लिए अन्य उच्च स्तरीय पुल बनाए गए।
- र्मदा नदी में नारायणगंज कुमार से सेलवारा गांव सिवनी दो जिलों को जोड़ने के लिए पुल स्वीकृत हुआ है।
- आदर्श गांव कापा के ग्रामीणों ने बताया संसद के कामों के बारे में

मंडला संसदीय क्षेत्र के आदर्श गांव कापा के ग्रामीण पन्ना सिंह ने वन इंडिया से चर्चा के दौरान बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिक्षा और पहुंच मार्ग की दिक्कत नहीं है। सड़कें भी अच्छी स्थिति में है। लेकिन बेरोजगारी यहां सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा नर्मदा घाट पर शेड बनाया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिले।
एक और अन्य ग्रामीण सुखदेव यादव ने बताया कि कापा को सांसद द्वारा गोद लेने के बाद विकास कार्य तेज गति से हुए। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। जल जीवन मिशन से कार्य चल रहा है।
सांसद के गोद लेने के बाद कापा में सड़क और बिजली की समस्या हुई दूर
बता दे आदर्श ग्राम कापा नर्मदा तट किनारे स्थित है। यह मुख्य मार्ग से जुड़ चुका है। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा इसे गोद लेने के बाद यहां पर पक्की सड़क और बिजली की समस्या दूर हुई है। यह इलाका बैगा आदिवासियों से भरा हुआ माना जाता है।
वहीं फग्गन सिंह कुलस्ते ने बताया कि मंडला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड में भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास के काम किए गए हैं। जिसमें सीएमराइज स्कूल, महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, विधि कॉलेज, आटीआई की व्यवस्था की गई है। 1260 करोड रुपए की लागत से नई हाईवे मार्ग की स्वीकृति अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंडला नैनपुर गोटेगांव रेलवे स्टेशन का विस्तार और नई ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। 500 से अधिक आबादी वाले गांव तक पक्की सड़के सत प्रतिशत गांव में बिजली और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर गांव हर घर तक पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्तमान सांसद का रिपोर्ट कार्ड
आदर्श ग्राम कापा के ग्रामीण और मंडला क्षेत्र के मतदाताओं का वर्तमान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को लेकर कहना है कि सांसद ने काम तो किए हैं। लेकिन बेरोजगारी और पलायन यहां का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बिजली पानी तो है लेकिन आर्थिक स्थिति कैसे सुधारे ? जब रोजगार नहीं मिलेगा तो हमारे बच्चे रोजगार ढूंढने के लिए बाहर जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में हमारे क्षेत्र के लोग दूसरी जगहों पर जाकर बस गए हैं। इन समस्याओं के बावजूद भी ग्रामीण भाजपा सांसद के कामों से खुश है।












Click it and Unblock the Notifications