Jabalpur में प्रियंका गांधी के वादों पर बीजेपी के सवाल, यूपी के सांसद ने पूछा- रायबरेली, अमेठी में क्या किया?
Priyanka Gandhi's promises: एमपी के जबलपुर में कांग्रेस सरकार बनने पर पांच बड़े वादों की हुंकार भरने वाली प्रियंका गांधी सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। वहीं उन पर उत्तर प्रदेश बीजेपी के नेता भी एमपी को लेकर प्रियंका से सवाल कर रहे हैं? सांसद भोला सिंह ने भी सवाल दागे।
दरअसल डॉ. भोला सिंह अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी हैं। मध्य प्रदेश दौरे पर उन्होंने प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। जबलपुर में प्रियंका गांधी द्वारा किए गए वादों को भोला सिंह ने झूठा महिमा मंडन करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 63 साल यही किया।
डॉ. भोला सिंह, प्रदेश आदिवासी जिले मंडला भी पहुंचे थे। उन्होंने प्रियंका गांधी से सवाल किए कि पहले वह यह बताए कि उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी में उनके परिवार के लोगों ने कितना और किसका विकास किया है? किस आधार पर देशभर में घूमकर झूठी घोषणाएं कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ और सिर जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति करती है। पहले जनता को यह बताना चाहिए कि क्या किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में उनकी सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे किए हैं? जनता कांग्रेस के मायाजाल में फंसने वाली नहीं हैं।
भोला सिंह ने दावा किया कि मिशन 2024 में भी कमल खिलेगा और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी की ही सरकार बनेगी। पब्लिक वादों और हकीकत को भली-भांति अच्छे तरीके से जानती हैं। बीजेपी के राज में हर तरफ विकास की गंगा बह रही हैं। एमपी में 15 महीने की कमलनाथ सरकार और शिवराज के इन साढ़े तीन साल के कार्यकाल की कोई तुलना नहीं है।
आपको बता दें कि 12 जून को प्रियंका गांधी ने जबलपुर में रैली की थी। जिसमें प्रियंका ने बीजेपी पर भी जोरदार हमला किया था। सरकार बनने पर जिन योजनाओं का कमलनाथ पहले ही जिक्र कर चुके थे, उसी को प्रियंका ने भी दोहराया। ठीक कर्नाटक फॉर्मूले की तरह।












Click it and Unblock the Notifications