Mainpuri Triple Murder: कूड़ा फेकने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 3 की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां रास्ते के मामूली विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को इलाज के लिए सैफई पीजीआई भी रेफर किया गया है। वहीं इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।

कूड़ा फेकने के विवाद में तिहरा हत्याकांड
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिराम के दो पक्षों में बीते रविवार रास्ते में कूड़ा फेकने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। जिससे आक्रोशित आरोपी राहुल यादव ने आज इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस भयानक वारदात को अंजाम देने के बाद राहुल गाँव से फरार हो गया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्वाट समेत पुलिस की 5 टीमें गठित की हैं।

Triple Murder conflict in the dispute of throwing garbage 3 of the same family were shot dead

एक को दुकान पर तो अन्य को मकान में घुसकर मारी गोली
बताया जा रहा है कि आरोपी ने रविवार को हुए विवाद के बाद सोमवार को पूरे प्लान के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। सबसे पहले आरोपी ने गाँव के बाहर दुकान पर बैठे कायम सिंह को गोली मारी। उसके बाद आरोपी उसके घर गया, जहाँ उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में घर पर मौजूद रामेश्वर दयाल और ममता देवी की गोली लगी। गोली लगने से कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। जबकि घर पर मौजूद सरोजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Triple Murder conflict in the dispute of throwing garbage 3 of the same family were shot dead

दो साल पहले भी हुई थी मारपीट, पीड़ित ने छोड़ दिया था गाँव
वहीं इस भयानक हत्याकांड के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग किस्म के है। 2 वर्ष पूर्व भी आरोपी द्वारा मृतक रामेश्वर दयाल का मारपीट के बाद हाथ तोड़ दिया गया था, जिसके बाद के मृतक परिवार के लोग गांव छोड़कर करहल कस्बे में रहने लगे थे। मरने वालों में एक महिला सहित 2 पुरुष हैं। वहीं एक महिला को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई भी रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+