Mainpuri: काम में हाथ बटाने के लिए बुलाया था, बहन की बेटी ने मौसी को ही लगा दिया 13.50 लाख का चूना
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती ने अपने मौसी-मौसा के घर से 13.50 लाख रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पास से 3.50 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला मैनपुरी के कस्बा भोगांव के मोहल्ला पथरिया का है। यहां के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक माह पहले पत्नी ने हाथरस के गांव जिमिसपुर निवासी बहन की बेटी शिवानी को घर के काम में हाथ बंटाने के लिए बुला लिया था। जिसके बाद 30 सितंबर को जब वह लोग घर पर नहीं थे, तभी शिवानी ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गई।

अशोक कुमार ने बताया कि शिवानी सात सोने की चेन, एक टीका, तीन जोड़ी कान के झाले, 10 जोड़ी कंगन, चार चूड़ियां, तीन मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, कमरबंद एक मोबाइल और 3.50 लाख रुपये की नकदी सहित करीब 13.50 लाख के जेवर-नकदी लेकर गायब हो गई है।
पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद सोमवार को पुलिस की टीम ने आरोपी युवती शिवानी को जनपद एटा के निधौली कला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराए गए 13.50 लाख रुपये के जेवर आदि बरामद हुए। शिवानी को न्यायालय में पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications