ओरिएंटल बैंक से 3 लाख रुपए लेकर घर आ रही थी शिक्षिका, स्कूटी की डिग्गी से बदमाश ले उड़े

मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित ओरिएंटल बैंक से एक शिक्षिका 3 लाख रुपए लेकर घर आ रही थी। राधारमण रोड पर पहुंची तो उसको अपनी स्कूटी की डिग्गी खुली मालूम पड़ी। स्कूटी रोककर जब वो अपनी डिग्गी बन्द कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों ने उससे बैग छीन लिया और वहां से भाग ​गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने बैंक में पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

robbers looted 3 lakhs rupees from woman teacher at street

मैनपुरी के क्षेत्राधिकारी अभय नारायण रॉय ने कहा कि पीड़िता ने बताया है कि वह बैंक से 3 लाख रुपए निकाल कर अपने घर जा रही थी। वह राधारमण रोड पर रुकी तो पीछे से आये 2 लडके उसका बैग छीनकर वहाँ से फरार हो गए। मामले में तहरीर पुलिस को मिल गयी है और अब पड़ताल की जा रही है।

robbers looted 3 lakhs rupees from woman teacher at street

तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत हुआ। पीड़िता की पहचान प्रीती के तौर पर हुई है। उसके पति प्रवेश कुमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+