पुनर्जन्म का दावा: नानी को पत्नी और मां को बेटी बता रहा बच्चा, पिछले जन्म में मौत की वजह तक बता डाली

पुनर्जन्म के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है, कोई इसपर विश्वास करता है तो कोई नहीं करता। लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में इसी से जुड़ा हैरतअंगेज मामला सामने आया है। दरअसल, 15 जून को एक 8 वर्षीय बालक अपनी नानी के घर पहुंचा तो चौंक गया। वो कुछ ऐसा कहने और करने लगा जिससे परिवार वाले चकित रह गए। वह लड़का अपने आप को आर्यन से मनोज मिश्रा कहने लगा। लड़के ने स्वयं अपने पुनर्जन्म का दावा किया और गांव भर के सभी सदस्यों की पहचान तक कर डाली।

मृत्यु के समय बेटी थी गर्भबती
बता दें कि मनोज मिश्रा रतनपुर के रहने वाले थे। 2015 में वह अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। खेतों में पानी लगाते समय उन्हें सर्प ने काट लिया था। परिवार वालों ने काफी इलाज कराया लेकिन उनके इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसी दौरान उनकी पुत्री गर्भवती थी। उनकी मृत्यु के 20 दिन बाद पुत्री रंजना ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम पड़ा आर्यन।

Reincarnation of Child calling grandmother as wife remembers everything from previous birth

नानी को कहने लगा पत्नी
बताया जाता है कि 4 साल बाद आर्यन ने रतनपुर गांव का नाम लेना शुरू कर दिया था। आर्यन की उम्र अब 8 साल हो गई है। 15 जून को जब वह मैनपुरी जिले के ग्राम मंगलपुर में अपनी नानी के घर गया तो उसने कुछ ऐसा किया जिससे सभी हैरान रह गए। आर्यन की मां ने कहा कि बेटा नानी के पैर छुओ तो इस बात पर वह नाराज हो गया। उसने कहा कि ये मेरी पत्नी है, मेरी नानी नहीं। वहीं बच्चा अपने मामा को अपने बच्चे बताने लगा।

Reincarnation of Child calling grandmother as wife remembers everything from previous birth

बताया कैसे हुई थी मौत
आर्यन की यह बात सुनकर सब हैरान हो गए। जिसके बाद लोगों ने उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। परिवार वाले हैरान थे कि आखिर एक 8 साल का बच्चा ऐसी बातें कैसे कर रहा है। जब उससे बारीकी से पूछा तो उसने बताया कि 8 साल पहले खेत में पानी लगाते हुए उसको सर्प ने काट लिया था। अस्पताल जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटे को छोड़ गया था।

Reincarnation of Child calling grandmother as wife remembers everything from previous birth

मामा को देखा तो फूट-फूट कर रोने लगा, खाते में जमा पैसे तक बता दिए
इसके बाद लोग उससे सवाल पूछते गए और वह बताता गया। धीरे-धीरे उसने अपनी पूरी कहानी बता डाली। आर्यन ने अपनी माँ से कहा कि आप मेरी बेटी हो, मेरी मां नहीं और जब वह अपने नानी के घर आया तो उसने नानी को नाम से बुलाया। उसने अपनी नानी से कहा कि आप मेरी पत्नी हो, मेरे बच्चे कहां है? वहीं जब उसने अपने दोनों मामा को देखा तो बच्चा फूट-फूट कर रोने लगा। यह देख पूरा परिवार सकते में आ गया। यही नहीं, आर्यन ने मनोज मिश्रा के बैंक खाते में जमा पैसे तक बता दिए।

Reincarnation of Child calling grandmother as wife remembers everything from previous birth

पुनर्जन्म काल्पनिक है या नहीं?
वैसे विज्ञानं की नजर में पुनर्जन्म का सिद्धांत महज एक कल्पना है। लेकिन विज्ञानं भी दूसरी तरह से मानता है कि शरीर या जीवन का अंत नहीं होता। उसका रूप बदलता रहता है क्योंकि पदार्थ और शक्ति का कभी नाश नहीं होता। विभिन्न तत्वों (पंचतत्वों) के संयोग से जो जीव बनते हैं, मृत्यु के समय वे नष्ट होते तो दिखाई देते हैं पर वास्तव में वे मिट नहीं जाते।
पुनर्जन्म काल्पनिक नहीं हैं यह साबित कर पाना तो मुश्किल है लेकिन जिन समाजों और संप्रदायों में पुनर्जन्म पर विश्वास नहीं किया जाता उऩमें भी उस तरह की घटनाएं हुई हैं और परखने के बाद सही साबित हुई है। ऐसे ही अब 8 वर्षीय आर्यन या मनोज मिश्रा के पुनर्जन्म का मामला सामने आया है जो वाकई में लोगों को हैरत में डाले हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+