आठ दिन बाद कब्र खोदकर निकाला तबस्सुम का शव, मौत के राज से ऐसे पर्दा उठाएंगी मैनपुरी पुलिस
आठ दिन बाद कब्र खोदकर निकाला तबस्सुम का शव, मौत के राज से ऐसे पर्दा उठाएंगी मैनपुरी पुलिस
मैनपुरी, 20 मई: खबर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से है। यहां पुलिस ने कब्र खोदकर आठ दिन एक युवती का शव बाहर निकाला है। पुलिस ने जो शव कब्र से बाहर निकाला है वो 22 वर्षीय तबस्सुम उर्फ निशा का है। बताया जा रहा है कि तबस्सुम की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गुरुवार 19 मई को पुलिस ने तबस्सुम का शव कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

दरअसल, थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज निवासी तबस्सुम उर्फ निशा का शव 12 मई की रात आठ बजे घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला था। तबस्सुम का शव मिलने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। लेकिन तबस्सुम की मां सिम्मी की मानें तो उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। इसलिए उन्होंने नवीगंज थाना पुलिस को तहरीर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबस्सुम की मां सिम्मी ने दो दिन पूर्व पुलिस को दी गयी तहरीर में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराये जाने की मांग की गई। प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को नायब तहसीलदार भोगांव सोनू बघेल, प्रभारी निरीक्षक बेवर नरेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी नवीगंज रिंकेश शर्मा पुलिस के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नायब तहसीलदार सोनू बघेल ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर में की गई मांग पर प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा। इस मामले में पुलिस टीम भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications