Mainpuri: जहरीली चाय पीने से दो मासूम सहित 3 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mainpuri: जहरीली चाय पीने से दो मासूम सहित 3 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mainpuri News: भाई दूज (Bhai Dooj) की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) जिले में जहरीली चाय पीने से दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों को हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह मामला मैनपुरी जिले के औछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कन्हई की है। गांव निवासी शिवनंदन के घर गुरुवार 27 अक्टूबर की सुबह भाई दूज की तैयारी चल रही थी। ससुर रविंद्र सिंह निवासी तिलकपुर जनपद फिरोजाबाद घर आए हुए थे। सभी लोग चाय पीने के लिए बैठे थे, चाय पीने के बाद रविंद्र सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन जब तक उन्हें संभालते, तब तक शिवनंदन का पुत्र छह वर्षीय पुत्र शिवांग और पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश की भी हालत बिगड़ गई।
जिसके बाद आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रविंद्र सिंह, शिवांग और दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो लोगों को इलाज चल रहा है। तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर चाय में ऐसा क्या था। चाय पीने के बाद ही तीनों की हालत बिगड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications