रघुराज सिंह शाक्य आज दाखिल करेंगे नामांकन, बोले- 'शिवपाल मेरे राजनीतिक गुरू, लेने जाऊंगा आशीर्वाद'

रघुराज सिंह शाक्य आज दाखिल करेंगे नामांकन, बोले- 'शिवपाल मेरे राजनीतिक गुरू, लेने जाऊंगा आशीर्वाद'

Raghuraj Singh Shakya: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार 15 नवंबर को प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया था। बीजेपी ने मैनपुरी सीट से रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य आज यानी बुधवार 16 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांक दाखिल करने से पूर्व बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने मीडिया से बात करते हुए प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (shivpal singh yadav) को अपना राजनीतिक गुरू बताया। कहा कि वो जल्द ही उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगे।

Recommended Video

    रघुराज सिंह शाक्य आज दाखिल करेंगे नामांकन, बोले- 'शिवपाल मेरे राजनीतिक गुरू, लेने जाऊंगा आशीर्वाद'
    BJP Raghuraj Shakya

    आपको बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हो गई है। इस सीट पर अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की ओर से मैदान में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। टिकट की घोषणा होने के बाद रघुराज सिंह शाक्य ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो कल (बुधवार 16 नवंबर) नामांकन दाखिल करेंगे।

    शाक्य ने इस दौरान एएनआई से बात करते हुए कहा, 'आज उम्मीदवार घोषित हो रहा है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता पिछले 15 दिन से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलसी हैं वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं। इस दौरान शाक्य ने डिंपल यादव पर भी निशाना साधा। शाक्य ने पूछा कि क्या कोई उनसे मिल सकता है? उनसे मिलने के लिए आपको पहले आवेदन करना होगा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के घेरे से गुजरना होगा। रघुराज शाक्य ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, मुझे कोई भी सड़क पर रोक कर मिल सकता है। मैं हमेशा सभी के लिए मौजूद हूं।

    शिवापल सिंह यादव के बेहद करीबी है रघुराज शाक्य
    बता दें, रघुराज सिंह शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी के रूप में होती है। भाजपा में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य, प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे। शाक्य ने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर से विधानसभा चुनाव भी जीता था। 2017 में सपा से इस्तीफा देने के बाद शिवपाल सिंह यादव के प्रसपा में शामिल हो गए थे। 2022 के चुनाव में शाक्य ने इटावा सदर सीट से दावेदारी की थी। लेकिन, प्रसवा ने शाक्य का टिकट नहीं दिया था। इस वजह से रघुराज शाक्या ने प्रसपा का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब बीजेपी ने रघुराज को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+