Mainpuri Accident: सड़क किनारे खड़े मामा-भांजों को तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने तीन बुलेट सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बुलेट को टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे बरनाहल थाना क्षेत्र के इकहरा प्राथमिक विद्यालय के समीप हुआ है। जानकारी अनुसार दिहूली गांव निवासी सोहेल खान के भांजे आमिर (18) निवासी-जाटवपुरी, फिरोजाबाद और सैफ (17) निवासी-मोहम्मदगंज, फिरोजाबाद मोहर्रम पर उसके घर आए थे। मंगलवार की सुबह वह दोनों भांजों को लेकर बरनाहाल जा रहा था। लेकिन रास्ते में उनकी बुलेट ख़राब हो गई।

Mainpuri Accident truck ran over maternal uncle and nephew standing on the roadside all three died

वहीं इनमे से आमिर बाइक मिस्त्री था तो वह बाइक को सड़क किनारे लगाकर देखने लगा। अन्य दोनों लोग पास में ही खड़े थे। इसी समय पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में मक्का के बोरे भरे हुए थे, जो सड़क पर फैल गए। वहीं आसपास के लोगों ने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब तक उन्हें अस्पताल ले जाती तब तक आमिर और कैफ ने दम तोड़ दिया था। सोहेल की सांस चल रही थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+