मैनपुरी उपचुनाव: BJP के रघुराज शाक्य देंगे डिंपल यादव को टक्कर, शिवपाल सिंह यादव के हैं करीबी
मैनपुरी सीट पर BJP के रघुराज शाक्य देंगे डिंपल यादव को टक्कर
Mainpuri By-election 2022: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha by-election) के लिए आज (15 नवंबर) प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

वहीं, मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव ने सोमवार को मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए के लिए भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य की चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि रघुराज सिंह शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी के रूप में होती है।
रघुराज शाक्य ने इसी साल फरवरी में प्रसपा का दामन छोड़ दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य, प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे। शाक्य ने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर से विधानसभा चुनाव भी जीता था। 2017 में सपा से इस्तीफा देने के बाद शिवपाल सिंह यादव के प्रसपा में शामिल हो गए थे। 2022 के चुनाव में शाक्य ने इटावा सदर सीट से दावेदारी की थी।
लेकिन, प्रसवा ने शाक्य का टिकट नहीं दिया था। इस वजह से रघुराज शाक्या ने प्रसपा का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। अब बीजेपी ने रघुराज को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications