UP News: 'एक को मारा, अब तुम्हारी बारी', जान बचाना है तो 2 दिन में दे दो पांच लाख, दहशत में कारोबारी का परिवार

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कस्बा पनवाड़ी में सर्राफा कारोबारी को गोली मार कर लूट की घटना के बाद अब एक दूसरे व्यापारी को भी बदमाशों द्वारा धमकी दी गई है। बदमाशों द्वारा व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर पांच लाख की डिमांड की गई है।

पीड़ित लोहा कारोबारी द्वारा इसकी सूचना जिले के जिला अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद महकमें में हड़कंप मच गया। वहीं मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

up-news-if-you-want-to-save-your-life-give-rs-5-lakh-in-2-days-threat

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सर्विलांस टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही व्यापारी को धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं धमकी के बाद व्यापारी का परिवार दहशत में है।

दरअसल कस्बा पनवाड़ी के सुभाष नगर के रहने वाले महेंद्र राजपूत लोहा के व्यापारी हैं। महेंद्र राजपूत द्वारा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया गया कि रविवार को रात 9:30 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने लिखा था कि पनवाड़ी में एक मर्डर हो गया है दूसरा तेरा होगा।

इसके अलावा यह भी लिखा था कि पांच लाख चाहिए देगा कि नहीं, सोच लेना। क्योंकि अगर ना दिए तो तेरी जान भी जा सकती है। व्यापारी का कहना है कि इसके बाद सोमवार सुबह दोबारा वॉइस कॉल आई।

कॉल करने वाले लोगों ने 30 जनवरी को मध्य प्रदेश के हरपालपुर में पहुंचकर रुपए देने के लिए कहा। बदमाशों ने यह भी धमकी दिया कि यदि रुपए नहीं मिलेंगे तो उसकी हत्या करके उसका सब घर पर भिजवा देंगे। फिलहाल व्यापारी द्वारा पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत के बाद व्यापारी की सुरक्षा बढ़ाते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+