सड़क तक आया चरखारी राजघराने का संपत्ति विवाद, जयति सिंह ने भाई और राजमाता पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
Charkari Royal Family: महोबा जिले की चरखारी राजघराने का संपत्ति विवाद महल से निकल कर अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। राजघराने की बेटी जयति सिंह ने अपने भाई और राजमाता पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Mahoba News: चरखारी राजघराने (Charkari Royal Family) का संपत्ति विवाद महल से निकल कर सड़क तक आ गया है। 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को लेकर चरखारी राजघराने की राजकुमारी ने अपने भाई और राजमाता पर गंभीर आरोप लगाए है। राजकुमारी जयति सिंह का आरोप है कि उनके भाई ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही जबरन दान पत्र लिखवाने का दबाब डालने का आरोप भी लगाया है। तो वहीं, राजघराने के विवाद को लेकर पुलिस मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।
चरखारी के महाराज की मौत के बाद से ही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। मंगलवार 6 जून को चरखारी राजघराने की बेटी जयति सिंह महोबा पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने सगे भाई जयराज सिंह और राजमाता पर कार्रवाई के लिए गुहार लगा है। जयति ने अपने भाई और राजमाता पर मारपीत करने और उन्हें प्रताड़ित करने जैसे कई गंभीर आरोप लगा है।
वहीं, दूसरी तरफ राजमाता ने अपनी बेटी जयति सिंह पर अभद्रता करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयंत सिंह जूदेव चरखारी स्टेट के महाराजा थे, जिनकी मृत्यु के बाद से परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। महाराज की मौत के बाद दोनों पुत्र जयसिंह और जयराज सिंह के बीच पूर्व में भी संपत्ति का विवाद सामने आया था। इसके बाद जय सिंह अपने पूरे परिवार के साथ न्यूजीलैंड में जाकर बस गए।
जबकि, उनके छोटा भाई जयराज सिंह चरखारी के ही रावबाग महल में परिवार के साथ रहते हैं। इसी महल के एक हिस्से में जयति सिंह भी रहती हैं। जयति सिंह काआरोप है कि पारिवारिक बंटवारे में उनके हिस्से 50 करोड़ की चल-अचल संपत्ति आई है। लेकिन, उनके छोटे भाई राजा जयराज सिंह संपत्ति में अधिकार नहीं दे रहा और जबरन राजमाता उर्मिला के साथ मिलकर उसकी संपत्ति को दान पत्र में लिखवाने का दबाव बना रहा हैं। इसी बात को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था।
इस विवाद के दौरान राजमाता उर्मिला के सामने ही भाई जयराज सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। सोशल मीडिया पर मारपीट का वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज इसी विवाद से जुड़ी बताई जा रह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटे में साफ दिख रहा है कि राजा जयराज सिंह अपनी बहन के साथ मारपीट रहे हैं और पास में राजमाता उर्मिला खड़ी हैं। राजघराने में संपत्ति के लिए हुई मारपीट का अब यह मामला कोतवाली तक जा पहुंचा है।
Recommended Video

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर गंभीर आरोप लगा हैं। इस दौरान जयति सिंह का कहना है कि मैं महाराज जयंत सिंह जूदेव की सबसे बड़ी संतान है और उसके बाद उसके दो भाई जय सिंह और जयराजसिंह हैं। जयराज सिंह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वहीं, इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने कहा कि राजघराने में मारपीट का विवाद सामने आया है। दोनो पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications