अचानक लापता हुए महोबा के ADM, छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तलाश सकी पुलिस, डाक बंगले में आराम करते मिले
महोबा। खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से है, यहां मंगलवार की देर शाम एडीएम आरएस वर्मा अचानक से लापता हो गए। उनका सरकारी सीयूजी नंबर भी बंद था। एडीएम के अचानक से लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं, एडीएम के लापता होने की सूचना पर चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर और आईजी लाव लश्कर के साथ महोबा पहुंच गए। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें तलाश सकी। एडीएम मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर सरकारी गेस्ट हाउस में आराम करते हुए मिले। एडीएम के मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Recommended Video

दरअसल, कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल की एक मीटिंग चल रही थी। मीटिंग में किसी बात को लेकर एडीएम राम सुरेश वर्मा की आलाअधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद एडीएम राम सुरेश वर्मा डिप्रेशन में आ गए और हालात बिगड़ने पर वो लगभग 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर गुलशेर अहमद से दवाई लेने के बाद एडीएम रामसुरेश वर्मा अपने अंगरक्षक, अर्दली, चालक सहित रहस्यमय ढंग से मंगलवार की शाम लापता हो गए है। इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को तब हुई, जब उनका सीयूजी व निजी नंबर से संपर्क टूट गया। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
खोजने के लिए सर्विलांस की मदद ली गई और उन्होंने नंबरों को ट्रेस करना शुरू किया, लेकिन ठोस जानकारी न होने पर जिले में हड़कंप मचना शुरू हो गया। पुलिस कि कई टीमों ने जगह जगह सीसीटीवी फुटेज खंगलना शुरू किया। चारो तरफ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चौधरी चरण सिंह बांध लहचूरा के रेस्ट हाउस में आराम करते हुए उन्हें पाया। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एडीएम के लापता होने की सूचना पर मंडलायुक्त चित्रकूट धाम के साथ आई जी, बांदा के सत्यनारायण ने भी बांध पहुँच अपर जिला अधिकारी से लापता होने की वजह की जानकारी ली।
डीएम-एसपी ने देर रात श्रीनगर थाना में जमाया डेरा
एडीएम के अंगरक्षक, अर्दली, चालक समेत लापता होने व श्रीनगर थाना क्षेत्र में सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार तलाश शुरु की गई। डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव श्रीनगर थाना पहुंचे जो रात्रि में हर कोशिश में लगे हुए कि एडीएम अपने मातहतों सहित सकुशल मिले। पुलिस बल के साथ साथ सीडीओ भी रात्रि में खोजबीन करवाने में मदद कर रहे है। वही जिले के आलाधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications