महिला ने बेटी को दिया जन्म तो पति और ससुरालवालों ने लात-घूंसों से पीटा, फिर की हैवानियत की सारी हदें पार

महिला ने बेटी को दिया जन्म तो पति और ससुरालवालों ने लात-घूंसों से पीटा, फिर की हैवानियत की सारी हदें पार

महोबा, 04 जून: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक महिला के साथ उसके पति और ससुरालवालों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे को ना जन्म देकर बेटी को जन्म दिया था। दो बेटियों को जन्म देने से नाराज महिला के पति और उसके ससुराल वालों ने पहले तो उसे लात-घूंसों और लाठी-डंडे से पीटा। जब इतने से भी उसके पति का मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महिला मरणासन्न हो गई तो ससुरालवालों ने अचेत अवस्था में उसे उठाकर घर से बाहर फेंक दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई रहा है कि पीड़ित महिला को उसके ससुराल की दो महिलाएं बीच रास्ते में लात-घूंसों से पीट रही है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

यह मामला महोबा शहर कोतवाली के जुखा गांव का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुसुम की जुखा गांव निवासी नीरज से करीब 8 साल पहले शादी हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन जब कुसुम ने बेटी को जन्म दिया तो पति का स्वभाव बदल गया। आरोप है कि नीरज अपनी पत्नी कुसुम को प्रताड़ित करने लगा। लेकिन कुसुमा को एक बार दूसरी भी बेटी हुई तो उसके पति की बौखलाहट सातवें आसमान पर पहुंच गई। ससुरालवाले उसे बेटा न होने की वजह से प्रताड़ित करने लगे और आए दिन उसे ताने देने लगे।

पति ने पार की सारी हदें

पति ने पार की सारी हदें

हद तो तब हो गई जब महिला के पति ने लड़का ना होने का उलाहना देते हुए उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी की गंभीर हालत देख नीरज मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घर की महिलाओं ने मारे मुक्के...बाल पकड़कर खींचा

घर की महिलाओं ने मारे मुक्के...बाल पकड़कर खींचा

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में पीड़ित महिला को उसकी ससुराल की दो महिलाएं कभी मुक्के से तो कभी लात से प्रहार करतीं दिखाई दे रही है। तो कभी उसके बाल पकड़कर खींचते हुए। महिला ने आरोप लगाया है कि दो बेटियां होने के कारण उसके पति और ससुराल वाले उसे बार-बार मारते-पीटते और प्रताड़ित करते थे। वे लोग एक बेटा चाहते थे।

ससुराल वालों पर लगा भूखा रखने का आरोप

ससुराल वालों पर लगा भूखा रखने का आरोप

पीड़िता महिला ने बताया कि मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे बेटा नहीं होने के लिए प्रताड़ित करते थे। जब मैंने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो उनका उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों उसे कई बार भूखा भी रखते थे। जिसके बाद वह मजदूरी का काम करने लगी। तो वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। महोबा की पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा, 'पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+