महोबा: छात्रा को पुलिस बूथ के सामने टच कर रहा था मनचला, 'मर्दानी' ने बीच सड़क पर सिखाया सबक

महोबा। खबर उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से है। यहां मनचले को एक लड़की ने बीच सड़क पर सबक सिखाया है। दरअसल, पुलिस बूथ के सामने एक लड़की पर न सिर्फ फब्तियां कसीं, बल्कि बदनीयती से उसे छूने की कोशिश भी की। सरेआम मनचले की इस करतूत पर लड़की का गुस्‍सा भड़क गया और पैर से चप्‍पल निकालकर मनचले की पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने लड़की का साथ देते हुए लात-घूंसे बरसाकर मनचले को सबक सिखाया।

Mahoba: girl beats eve teaser in front of the police booth

ये मामला महोबा जिले का है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा रामकथा मार्ग से कोचिंग पढ़कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार मनचले ने न केवल उसके साथ छेड़खानी की बल्कि बीच रास्ते पर बदनीयती से उसे छूने की कोशिश की। सरेआम मनचले की इस करतूत पर लड़की का गुस्‍सा भड़क गया और पैर से चप्‍पल निकालकर मनचले की पिटाई कर दी। इस दौरान करीब आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।

आसपास जमा लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस बूथ पर ताला क्‍यों बंद था। पुलिस बूथ के सामने छेड़खानी की घटना हुई और वहां कोई पुलिसवाला मौजूद नहीं था। मनचला माफी मांगता रहा, लेकिन छात्रा देर तक उसे सबक सिखाती रही। इस बीच वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने भी मनचले पर लात, घूसे, चप्पल बरसाना शुरू कर दिया। करीब आधे तक तक मनचले की पिटाई होती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+